सांसद, विधायक व अध्यक्ष प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया शिलापट का अनावरण

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, राजद विधायक युसूफ सलाउद्दीन व अध्यक्ष प्रतिनिधि मो.हस्सान आलम ने गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 1 करोड़ 98 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन शिलापट का अनावरण किया।

सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, विधायक युसूफ सलाउद्दीन, नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से शिलापट का अनावरण व फीता काट किया उद्घाटन व शिलान्यास।

देर शाम तक चले उद्घाटन कार्यक्रम उपरांत खम्हौती में आयोजित एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक, सांसद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने जनता के समक्ष नगर के विकास व आगे की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में तीन सार्वजनिक शौचालयों के जीर्णोद्धार पर करीब साढ़े 11 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

वहीं 5 नालाओं के निर्माण पर 22 लाख 89 हजार खर्च किया गया है। इसके साथ ही 8 अतिमहत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण पर करीब 33 लाख 14 हजार खर्च किया गया है। वहीं चार ऐसे सडके बनी है जिसमें नाला भी बना इस पर करीब 20 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसके साथ एक छतदार चुबुतरा बनाया गया है जिस पर करीब 5 लाख रुपए खर्च किया गया है।‌

सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास के कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नगर का विकास हो रहा है ये अच्छी बात है। जहां तक होगा वो विकास के कार्य में सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। अब फरकिया का फर्क मिट गया है। अब दियारा लोग चार चक्का वाहन से 12 महिना जा सकते हैं।

वहीं राजद विधायक युसूफ सलाउद्दीन ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव का विजन क्लियर है वो विकास को प्राथमिकता देते हैं। नगर आवास विकास के वो मंत्री भी हैं। नगर का विकास में जो भी सहयोग चाहिए दिया जाएगा। कई योजनाएं राज्य योजना मद से पारित होने हैं जल्द वो पास हो जाएंगे।

वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि मो हस्सान आलम ने कहा कि सांसद व विधायक का सहयोग नगर के विकास में मिल रहा है। करीब दो करोड़ की लागत से आज दर्जनों योजनाओं का उद्घाटन किया गया है। आगे बड़ी योजनाएं शुरू होगी। जिनमें नगर के आगमन स्थान पर स्वागत द्वार, सेल्फी प्वाइंट, ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य प्रकार की विकास कार्य शुरू होगा। ये सब कार्य जब पुरा होगा तो नगर परिषद का कायाकल्प हो जाएगा।

इस मौके पर विकास कुमार विक्की, नप ईओ कमलेश कुमार प्रसाद, अरविंद कुशवाहा, प्रसुन सिंह, खुशीलाल भगत, मो कासिफ उर्फ गोबू, अबू तौराब, मिथिलेश चौधरी, मोजाहिर आलम, निरोध कुमार लल्लू, अमित कुमार, अंगद यादव, अबू ओशामा, अबू तौराब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चलते चलते ये भी देखें : नगर क्षेत्र में दो करोड़ की लागत से दर्जनों योजनाओं का हुआ उद्घाटन…! देखें वीडियो रिपोर्ट में…! क्या बोले सांसद व विधायक…!