सहरसा जिला का एकलौता शहर जो इस श्रेणी में हुआ है चयनित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। जिसमे बिहार के 56 नगर परिषद व नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस मे चयन हुआ है। इसमें सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद भी शामिल है। इन सभी चयनित ओडीएफ प्लस प्रतिभागियो को 11 जनवरी यानि आज देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर मे सम्मानित किया जायेगा।

ईओ कमलेश कुमार दिल्ली रवाना : ओडीएफ प्लस में सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के चयन होने के उपरांत सिमरी बख्तियारपुर नप के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार दिल रवाना हो गए। उन्हें आज सम्मानित किया जायेगा। कमलेश कुमार के साथ नपकर्मी हसनैन मोहसिन भी गए है।

इस मौके पर ईओ ने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए एक संकल्प है। हमारा नगर सफाई पर निरंतर मेहनत कर रहा हैं। इस सम्मान मे हमारे सफाई कर्मी, आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ – चढ कर साथ दिया। नगर की स्वच्छता, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए सभी कटिबद्ध हैं।

वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि मो हस्सान आलम ने कहा कि पूर्व के ईओ केशव गोयल ने शहर के विकास की जो लकीर खींची थी वो अब दिखने लगा है। शहर वासी व नप कर्मी के सहयोग से शहर का बेहतर विकास हो रहा है। ईओ दिल्ली गए हैं। आगे शहर की सफाई व्यवस्था और सही होगी। वहीं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की ने कहा कि यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है।

सिमरी जिला मे इकलौता ओडीएफ प्लस : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के आये परिणाम पर गौर करें तो ओडीएफ प्लस की सूची मे सहरसा जिले में इकलौता स्थान सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद का रहा। वही सुपौल जिले मे वीरपुर ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। वही मधेपुरा जिला से एक भी नगर पंचायत और नगर परिषद ने इस लिस्ट मे जगह नही बनाई है। यह सिमरी बख्तियारपुर के लिए गर्व की बात है।