नवम एवं दशम वर्ग की छात्राओं के लिए लाइब्रेरी की सुविधा भी कराया गया उपलब्ध

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) प्रखंड क्षेत्र के चकभारो पंचायत स्थित विनय प्रभा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं भी हाईटेक होगी। विद्यालय में कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा स्कूल में कई नए कंप्यूटर लगाए गए हैं। जिसके कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा अब मिलने लगी है। इसके अलावा नवम एवं दशम वर्ग की छात्राओं के लिए लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

यहां बता दें कि सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विनय प्रभा बालिका उच्च विद्यालय चकभरो में दूर-दूर से छात्राएं पढ़ने के लिए आती है। पूर्व में विद्यालय में कंप्यूटर की संख्या कम होने से अधिकांश छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा से बंचित रहती थी। अब विद्यालय प्रशासन द्वारा काफी संख्या में नए कंप्यूटर और पुस्तकालय में काफी संख्या में किताबें उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे छात्राओं को कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू की गई है।

कंप्यूटर शिक्षक राजीव रंजन वर्मा ने बताया कि काफी संख्या में छात्राएं कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर रही है। वहीं नए लाइब्रेरी में पुस्तक का भी लाभ उठा रही है। छात्रा राजनंदनी, काजल, आरती निगार, नेमत आदि ने बताया कि विद्यालय में काफी संख्या में कंप्यूटर लगाए गए हैं अब कंप्यूटर की पढ़ाई में दिक्कत नहीं आ रही है। इसके अलावा लाइब्रेरी में भी विद्यालय प्रशासन द्वारा कई प्रकार की किताबे उपलब्ध कराई गई है।

यहां बता दें कि विनय प्रभाव बालिका उच्च विद्यालय के नए भवन में कंप्यूटर कक्ष में काफी संख्या में नए कंप्यूटर लगाए गए हैं। वही बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू होने से छात्राओं में काफी खुशी का माहौल है।