216 फीट कांवर पदयात्रा बाबा मटेश्वर को जलार्पण के साथ सम्पन्न
  • मटेश्वर महोत्सव में नामचीन गायक शिवेश मिश्रा सहित अन्य कलाकारों ने बांधा समां

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) प्रखण्ड के बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम परिसर में रविवार की संध्या 27 वां श्रावणी मटेश्वर महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इसके साथ ही 216 फीट कांवर पदयात्रा बाबा मटेश्वर के अद्भुत शिवलिंग का जलाभिषेक के साथ समाप्त हो गया।

वहीं देर शाम मटेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में श्रावणी मटेश्वर महोत्सव का उद्घाटन न्यास समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक सह न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, आरओ खुशबु कुमारी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, न्यास समिति सचिव जगधर यादव, कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष विनय कुमार, स्थानीय मुखिया भोलेंद्र राय, पंचायत समिति सदस्य परितोष कुमार, कृष्ण कन्हैया आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्धाटन उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यास समिति के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि डाक कांवरिया संघ का मटेश्वर धाम में सराहनीय योगदान रहा है। इन्ही लोगो के द्वारा डाक बम की शुरुआत की गई। जो आज ऐतिहासिक हो चुकी है। साथ ही इनके द्वारा मटेश्वर धाम के कार्यो में हमेशा सहयोग मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि मटेश्वर धाम में मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें पांच रूपये से भी आप जरूर सहयोग करे। ताकि मंदिर का विकास हो। इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की कोशिश कर रहा हूं। जिससे इस मंदिर का और विकास होगा। जिन्होंने अभी तक जो भी सहयोग किया है वो धन्यवाद के पात्र हैं।

वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि डाक कांवरिया संघ बहुत पूर्व से ही बाबा मटेश्वर धाम में अपना अहम योगदान देता रहा है। आज ये मंदिर इतना चर्चित हो चुका है कि इस क्षेत्र की पहचान इस मंदिर से हो गई है। मंदिर का और विकास हो इसके लगे सभी प्रत्यनशील है।

अतिथियों के सम्बोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर शुरू हुआ। जिसमे भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शिवेश मिश्रा ने जेकर नाथ भोले नाथ, उ अनाथ कैसे होइ.., ए गणेश के मम्मी.., चल रहे कांवरिया शिव के धाम.., हमरा बुझाता बबुआ… आदि गीतों पर दर्शकों को झूमा दिया‌।

इसके अलावे कोलकाता की आदरसी सिंहा, मुंबई से विक्रम बिहारी, आयुष्मान राजशेखर ने भी अपनी गायिका का दर्शको के समक्ष लोहा मनवाया। वही कोलकाता से आये भाग्यश्री झांकी ने भी नृत्य – नाटिका से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन के मौके पर 216 फीट कांवर पदयात्रा की अभूतपूर्व सफलता पर नेतृत्वकर्ता डाक कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत व संचालक शिवेन्द्र पोद्दार, मंच उद्घोषक कृष्ण कन्हैया ने दीपक कुमार, अनिल, बमबम, विनोद, सिकंदर, संतोष, सुनील, टुनटुन, नीरज, गोविंद, सुभाष, आला, नथूनी, राजो, मदन, रामसोगारथ सहित सभी डाक कांवरिया संघ के कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद जताते हुए सभी को बधाई दिया।

बताते चलें कि इस वर्ष मटेश्वर महोत्सव की शुरुआत 216 फीट कांवर पदयात्रा के साथ शुरू हुई जो की तीन जिलों से गुजरी। शुरुआत मुंगेर से हुई। पहली रात खगड़िया जिले के मानसी में, दूसरी रात्रि सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर और तीसरा दिन कांवर के संग श्रद्धालुओं का जत्था बाबा मटेश्वर धाम पहुंचा। भादो मास की दुसरे रविवार को बाबा मटेश्वर के अद्भुत शिवलिंग का जलाभिषेक के साथ कांवर पदयात्रा सम्पन्न हो गया।

चलते चलते ये भी सुनें व देखें : मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा : पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव