पैतृक आवास रंगिनियां में 50 वीं पुण्यतिथि पर स्मारक स्थल निर्माण का हुआ शिलान्यास 

पूर्व विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) नगर परिषद क्षेत्र के रंगिनियां गांव वार्ड नं 15 में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सांसद व विधायक स्व जियालाल मंडल की 50 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन करते हुए उनके स्मारक का शिलान्यास किया गया।

बिहार प्रदेश जिला परिषद संघ सह खगड़िया जिला परिषद के अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, पुर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव, पूर्व विधायक खगड़िया पुनम देवी यादव, सहरसा जिला परिषद के अध्यक्ष किरण देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मो हस्सान आलम, उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की, बीजेपी नेता रितेश रंजन, जदयू नेता ललन कुमार यादव सहित अन्य की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जियालाल मंडल के पुत्र पशुपति नारायण मंडल ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश जिला परिषद अध्यक्ष संघ सह खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि बाबू जियालाल मंडल की यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद स्वतंत्रता भारत के विकास में अहम योगदान दिए।

वहीं पूर्व विधायक खगड़िया पुनम देवी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिया बाबू सिमरी बख्तियारपुर सह चौथम विधानसभा के प्रथम विधायक रहें। वो लगातार खगड़िया लोकसभा के दो बार 1957 से लेकर 1967 तक सांसद रहें। आज उनके स्मारक का शिलान्यास करते हुए गर्व महसूस कर रही हूं। उनके कुर्बानी को यह समाज कभी भुला नहीं सकता।

वहीं पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर की इस धरती को दो लोगों के नाम से जाना जाता है जिनमें बाबू जियालाल मंडल व विकास पुरुष दिनेशचंद्र यादव है। जिया बाबू के अधुरे सपनों को दिनेशचंद्र यादव ने आगे बढ़ाया। जियालाल मंडल की एक आदमक प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर लगे रितेश रंजन के इस बात का उन्होंने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिया बाबू के जीवनी पर आधारित एक स्मारिका का विमोचन होना चाहिए।

सहरसा जिला परिषद के अध्यक्ष किरण देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़े गर्व की बात है कि बाबू जियालाल मंडल के पुण्यतिथि पर हमलोग यहां उपस्थित हुए। वो मेरे ननिया ससुर है। उन्हें 50 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

ये भी पढ़ें : 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में जियालाल मंडल ने अंग्रेजों के छुराए थे छक्के

वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि आज नाना जी के पुण्यतिथि पर उनके स्मारक का शिलान्यास किया। स्मारक निर्माण का काम उनके द्वारा परिवार के सहयोग से करेंगे। वो नाना के आर्दश पर चलने का काम कर रहे हैं।

वहीं प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी ने कहा कि जिया बाबू के जीवनी से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजाद भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें : जरा याद इन्हें भी कर लो : स्वतंत्रता सेनानी “गुरुजी” ने अंग्रेजी हुकूमत हिला दी थी चूले

वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष बीजेपी नेता रितेश रंजन ने कहा कि बाबू जियालाल मंडल को एक जगह सिमट कर नहीं रखा जा सकता है। स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिभा तो लगेगी है। वो परिजनों द्वारा लगाया जाएगा। लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी भूमिका निभाई वाले शख्स की आदमकद प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर लगे। इसके लिए हमलोग एक काडिनेशन कमेटी बना प्रतिमा लगाने का काम करेंगे।

वहीं नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मो हस्सान आलम ने कहा कि जिया बाबू के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध रहा है। उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई ये अच्छी शुरूआत है।

ये भी पढ़ें : इन दो नेताओं को छोड़ दें तो किसी को दोबारा खगड़िया की जनता ने नहीं बनाया M.P

वहीं नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की ने कहा कि यह धरती बाबू जियालाल मंडल की धरती है। उनके स्वतंत्रता आंदोलन को उन्होंने विस्तार पूर्वक व्याख्या करते हुए दुसरे लोकसभा 1957 में देश में सबसे अधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम दर्ज है। लेकिन उसके बाद दुसरे सबसे अधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड बाबू जियालाल मंडल के नाम दर्ज है।

वहीं पूर्व मुखिया ललन यादव ने कहा कि जिया बाबू की 50 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनके कुर्बानी को सदा रखा जाएगा।

इस मौके पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय यादव, पुर्व मुखिया मुन्ना यादव, जियालाल यादव, गजेन्द्र प्रसाद यादव, सलखुआ मुखिया रणवीर यादव, अभय भगत, संवेदक जवाहर यादव, विरेन्द्र भगत, संजीव भगत, सुदर्शन कुमार गौतम, ब्रह्मदेव यादव, सुमित गुप्ता, बरकत अली, राहिल अंसारी, दामोदर यादव, कासीफ आलम उर्फ गोबू, पंकज भगत, राजीव कुमार, हैलाल अशरफ, रंजीत यादव, डिंपल यादव, सुरेन्द्र कुमार, संतोष मोदी, विवेक भगत, संतोष हाजरा, लक्ष्मीकांत शर्मा, चांद मंजर इमाम, संतोष यादव, एनके यादव, रतिलाल यादव, नाथ बिहारी यादव, भाई भीएस, डॉ चंदन कुमार, विष्णुदेव प्रसाद यादव, अरविंद यादव, वजी अहमद, मिथिलेश चौधरी, दिनेश मालाकार, सकिल आलम, बिन्दो चौधरी, एनएसयूआई नेता मुरारी यादव, शिवशक्ति, अकलू दास, डॉ श्याम पौद्दार, भीम शर्मा, पुर्व जिला परिषद सदस्य खगड़िया विनय यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि गोपाल यादव, अमित यादव, पूर्व पंसस अरूण यादव, विजय यादव, मंडल जी, प्रदीप मंडल, कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

https://fb.watch/iBGmnM0KM3/?mibextid=RUbZ1f