24 जनवरी को बदमाशों दिनदहाड़े सिर में गोली मार कर दिया था गंभीर रूप से जख्मी
  • हालांकि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस पहुंचा चुकी है सलाखों के पीछे

सहरसा से राजा कुमार की रिपोर्ट : गत माह के 24 जनवरी को जिले के कहरा प्रखंड के रहने वाले सनोज यादव को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों द्वारा सिर में गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर देने के उपरांत अस्पताल में इलाजरत सनोज यादव आठ दिन बाद जिंदगी की जंग हार सदा के लिए इस दुनिया से अलविदा हो गए।

मृतक सनोज यादव, फाइल फोटो

हालांकि सहरसा पुलिस घटना में शामिल चार बदमाश रघु कुमार, रितेश यादव, प्रिंस कुमार व आशीष चक्रवर्ती को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मौत बाद अब इन बदमाशों पर हत्या के प्रयास के साथ-साथ हत्या का भी मुकदमा चलेगा।

24 जनवरी को गोली लगने के बाद सनोज यादव को इलाज के लिए स्थानीय सूर्या क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर अस्पताल रेफर कर दिया था। जिसके बाद सनोज यादव को इलाज के लिए पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर शाम सनोज यादव पारस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

यहां बतातें चले कि सनोज यादव को बदमाशों ने आपसी विवाद में गोलीमार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर कांड को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

खुद एसपी लिपि सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया से साझा की। बतौर एसपी सनोज यादव पर भी अपराधिक मामलों चल रहे थे। वो जमीन खरीद बिक्री का कार्य करता था। आपसी विवाद को लेकर ही सनोज यादव को गोली मारी गई थी। वहीं सनोज यादव की मौत हो जाने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।