सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने पत्र जारी कर मुकेश को अध्यक्ष बनने की दी जानकारी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर में प्रखंड राजद अध्यक्ष पद को लेकर राजद का अंतर्कलह समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अध्यक्ष पद को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में राजद दो गुटों में बंटता नजर आ रहा है। अब एक पत्र प्रदेश स्तर से जारी की गई जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मुकेश यादव को माना गया है।

यहां बतातें चले कि दो दिन पूर्व प्रदेश निर्वाची पदाधिकारी का एक पत्र जारी किया गया जिसमें हेलाल असरफ को प्रखंड अध्यक्ष बताया गया। इससे पूर्व भी प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मुकेश यादव व हेलाल असरफ के बीच मैं अध्यक्ष तो मैं अध्यक्ष वाली बात चली आ रही थी।

यहां बतातें चले कि सबसे पहले अध्यक्ष पद का चुनाव प्रखंड के रायपुरा पंचायत सरकार भवन में आयोजित किया गया था। जिसमें हेलाल असरफ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की बात कही गई।

उसके बाद दुसरे गुट ने 15 सितंबर को सिटानाबाद पंचायत के मध्य विद्यालय बरेवा टोला में एक बैठक कर मुकेश यादव को अध्यक्ष निर्वाचित होने की बात कही। इसके बाद मैं अध्यक्ष तो मैं अध्यक्ष वाली कहावत शुरू हो कर एक दुसरे के निर्वाचन को वैद्य व अवैध करार देने का सिलसिला शुरू हुआ जो अब तक जारी है।

दो दिन पूर्व प्रदेश निर्वाची पदाधिकारी तनवीर हसन के द्वारा जारी एक पत्र में हेलाल असरफ को प्रखंड अध्यक्ष बनने की जानकारी दी गई।

मुकेश यादव

वहीं दूसरे गुट के मुकेश यादव ने बुधवार को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अशोक यादव के द्वारा जारी एक पत्र का हवाला देते हुए स्वयं को प्रखंड अध्यक्ष बनने की जानकारी दी। वहीं मुकेश यादव को राजद प्रखंड अध्यक्ष पुनः बनाए जाने पर युवा राजद नगर अध्यक्ष विपीन कुमार भगत और राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हीरा यादव, विजय यादव, गोविंद दास, दिनेश यादव, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

वही पुरे मामले पर सैयद हेलाल अशरफ ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा सिमरी बख्तियारपुर राजद संगठन को तोड़ने का काम किया जा रहा है। विधायक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पर दबाव बनाकर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी से अधिसूचना जारी करवाया है। जबकि 21 सितम्बर 22 को ही राज्य का चुनाव संपन्न हो गया और मुझे 19 सितंबर 22 को ही अधिसूचना मिला।

advt.

यह तो समझ से पड़े है कि प्रदेश का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बड़ा होता है या सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बड़ा होता है। इस कार्य का राजद कार्यकर्ता विरोध करती है। जल्द ही स्थानीय विधायक के विरुद्ध आन्दोलन किया जाएगा। हम राजद कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने पार्टी के हित में काम करते रहेंगे।