28 वार्ड में पार्षद पद के लिए 156 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
  • नामांकन की जा रही है समीक्षा, बुधवार को भी होगा समीक्षा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन का दौर खत्म हो गया है। मंगलवार को नामांकन की समीक्षा की गई वहीं यह कार्य बुधवार को भी जारी रहेगा। वही 22 सितंबर से 24 सितंबर तक अभ्यर्थियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि है और 25 सितंबर को अभ्यर्थियों के सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्ह आवंटन किया जायेगा।

नगर परिषद के विभिन्न तीन पदों के लिए कुल 179 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 12, उपाध्यक्ष पद के लिए 11 एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 156 अभ्यर्थी शामिल हैं।

अध्यक्ष पद के लिए 12 नामांकन : सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिनमे अशरफुन निशा, मीनू लता, पूनम देवी, नेहा रानी, बबिता देवी, बीबी शाहीन खातून, फसीहा खातून, संजना कुमारी, रौशन आरा, ललिता रंजन, लीला देवी, सीमा कुमारी गुप्ता शामिल है।

उपाध्यक्ष के लिए 11 नामांकन : वही उपाध्यक्ष पद से रमा देवी, रेखा देवी, शमा प्रवीण, वीणा देवी, साबरी बेगम, इंदु भगत, शबाना प्रवीण, मंजू देवी, अनिता देवी, सुलेखा देवी, रोमा कुमारी ने नामांकन किया।

पार्षद पद 28 वार्ड के लिए 156 नामांकन : बात करें अब तक हुआ पार्षद पद के लिए नामांकन की तो वार्ड संख्या 1 से 08 वार्ड पार्षदों उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। जिनमें सीमा कुमारी, उषा देवी, नेहा कुमारी, सीमा राज, गुड़िया देवी, ललिता देवी, गीता देवी, अरहुलिया देवी शामिल है।

वार्ड संख्या 2 से 04 वार्ड पार्षद कल्यानी देवी, अर्चना कुमारी, सुमित्रा देवी, मुसर्रत प्रवीन ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 3 से 04 वार्ड पार्षद मो जफर आलम, पूनम देवी, आजिमून निशा, रुबिया बेलाल ने नामांकन किया।

वार्ड संख्या 04 से 06 वार्ड पार्षद पप्पू कुमार, दिनेश प्रसाद, जय किशन, विंदेश्वरी शर्मा, शांति देवी, राधा रमन शर्मा ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 5 से 06 वार्ड पार्षद बीबी सालेहीन, मसद खातून, फरहाना खातून, शमा प्रवीण, शोभा देवी, सुनीता देवी ने नामांकन किया।

वार्ड संख्या 6 से 05 वार्ड पार्षद अमित कुमार, मसुदन यादव, पुनपुन कुमार, पिंकी कुमारी, सिंटू कुमार ने नामंकन किया। वार्ड संख्या 7 से 02 वार्ड पार्षद बीबी शाहीन खातून, अफसाना प्रवीण ने नामांकन किया.वार्ड संख्या 8 से 09 वार्ड पार्षद सुनील बिहारी, लखन मुखिया, पंकज कुमार, विनोद साह, शीतली देवी, मोहन शर्मा, लालन कुमार, कामेश्वर मुखिया, पूनम देवी ने नामंकन किया। वार्ड संख्या 9 से 09 वार्ड पार्षद बुसरा खातून, शारदा देवी, रनिया देवी, रेखा देवी, फरहाना खातून, नीतू देवी, तवसुम, संजुला कुमारी, बीबी नसीमा खातून ने नामंकन किया।

वार्ड संख्या 10 से 11 वार्ड पार्षद लीला देवी, चंदन शर्मा, विभा देवी, सीता देवी, सुरती देवी, रामदेव चौधरी, मिट्टू शर्मा, सुशीला देवी, सुजीत कुमार, राजेंद्र शर्मा, छट्ठू राम ने नामंकन किया। वार्ड संख्या 11 से 09 वार्ड पार्षद रुणा देवी, रूबेदा खातून, रहमत आलम, मेहरून खातून, दिनेश रजक, नेपल रजक, शिव मुखिया, मो रहबर, पवन केशरी ने नामंकन किया। वार्ड संख्या 12 से 05 वार्ड पार्षद रजीना खातून, सहजादी प्रवीण, रजनी देवी, नुरसाना खातून, काजल कुमारी ने नामांकन किया।

वार्ड संख्या 13 से 07 वार्ड पार्षद शबीना खातून, शमा प्रवीण, महनाज प्रवीण, लक्ष्मी कुमारी, रंजू देवी, नुजहत प्रवीण, कुमारी दीपिका ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 14 से 04 वार्ड पार्षद बीबी राबिया, बेबी देवी, दिनेश मालाकार, मो शकील आलम ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 15 से 04 वार्ड पार्षद चंद्रकला देवी, तारा देवी, उषा देवी, राजकुमारी देवी नामांकन किया। वार्ड संख्या 16 से 02 वार्ड पार्षद कासिफ आलम, अनवर ने नामांकन किया।

वार्ड संख्या 17 से 06 वार्ड पार्षद प्रमिला देवी, बिहारी कुमार, विभीषण कुमार, रिंकू देवी, बेचन राम, अशोक शर्मा ने नामांकन किया.वार्ड संख्या 18 से 07 वार्ड पार्षद सरिता देवी, जुबैदा खातून, सबीना खातून, नवनीत नूतन, डोली देवी, बीबी कौशर, अनिता देवी ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 19 से 05 वार्ड पार्षद सुलेखा देवी, मुन्नी देवी, विना देवी, लालो देवी, बेबी देवी ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 20 से 04 वार्ड पार्षद सुबोध कुमार, सुधीर कुमार, रेखा कुमारी, निरोध कुमार ने नामांकन किया।

वार्ड संख्या 21 से 04 वार्ड पार्षद महेश्वर ठाकुर, अरुण साह, योगेंद्र शर्मा, मनोज चौधरी ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 22 से 06 वार्ड पार्षद आशा देवी, मिता चौधरी, दीपशिखा देवी, सिया देवी, प्रियंका कुमारी, संझा देवी ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 23 से 05 वार्ड पार्षद सुधा देवी, शांति देवी, रीता देवी, लालिता देवी, अहिल्या देवी ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 24 से 07 वार्ड पार्षद श्याम सुंदर शर्मा, रमेश कुमार, मनोज पासवान, मो वसीउल होदा, दुर्गेशय कुमार, मो मुसर्रत हुसैन, राकेश कुमार ने नामांकन किया।

वार्ड संख्या 25 से 03 वार्ड पार्षद मो मोजाहिर आलम, मो गयास उद्दीन, शोबरा खातून ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 26 से 02 वार्ड पार्षद विकास कुमार, अनिल भगत ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 27 से 05 वार्ड पार्षद लालिता देवी, रेणु देवी, राबिया खातून, निगार फातमा, सीमा कुमारी गुप्ता ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 28 से 07 वार्ड पार्षद अरविंद प्रसाद, विजय कुमार, उमेश साह, कलावती देवी, विकास कुमार, राजेश कुमार, शिवेंदु कुमार ने नामांकन किया।