राम जानकी मंदिर में दस दिनों तक गणेशोत्सव मनाया जा रहा है

सहरसा :- गणपति बप्पा मोरया के नारे के साथ सहरसा जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में गणेश पूजा की विधिवत हुयी शुरूआत। भादव मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी दिन से मनाये जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति के साथ इस बार भी मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज सहरसा में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्यां में मौजूद शहर के सैकड़ो की संख्या में बूढ़े, बच्चे, युवा, महिलाएं ने भाग लिया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गुंजायमान यह शोभा यात्रा शंकर चौक से शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुये पुनः शंकर चौक पर लौटकर खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें : हटियागाछी में काली पुजा के मौके पर भव्य मैया जागरण आयोजित

दरअसल सहरसा में गणेश सेवा मंडल द्वारा शहरवासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिये शुरू की गयी गणेशोत्सव के पहले दिन आज विशाल शोभायात्रा निकाला गया। जिसमे बड़ी संख्यां बूढ़े, बच्चे, युवा, महिलाओं ने भाग लिया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गुंजायमान व ढोल नगाड़े के धुन पर गणेश भक्त थिरकते नजर आए।

यह शोभा यात्रा शंकर चौक रामजानकी मंदिर से निकली शहर के विभिन्न मार्गों चौक चौराहों से होते हुए पुनः रामजानकी मंदिर पहुँच कर समाप्त किया गया। गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गुजयमान हो ढोल नगाड़े के धुन पर गणेश भक्त थिरकते नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें : उत्तर बिहार का मिनी बाबा धाम को अब तक नहीं मिला पर्यटन विभाग से दर्जा

भादव मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी दिन से मनाये जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व पूरे एक सप्ताह तक गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।इस बीच पूरा शहर विघ्नविनाशक, विघ्नहर्ता गणेशमय रहता है। इस दस दिवसीय गणेश महोत्सव के बारे में हमने गणेश भक्त से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि गणेशपूजोत्सव का उद्देश्य अपने शहर वासियों की समृद्धि, उन्नति, के अलावे सुख शांति की कामना के लिये हरेक वर्ष गणेश जन्मोत्सव मनाते रहे है।

विकीपीडीया के अनुसार गणेशोत्सव : https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%A3%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B5

इस मौके पर अध्यक्ष अभिषेक गाड़ा, उपाध्यक्ष उमाशंकर भगत, सचिव अशोक पंजियार, उपसचिव मोती पंजियार, कोषाध्यक्ष परमानंद पंजियार, उपकोषाध्यक्ष अमरेन्द्र तिवारी, पंकज उर्फ पप्पू सिंह, रोहित गाड़ा, अंचल आनंद, अमन उर्फ सिट्टू गाड़ा, रंजीत दास, राजेश दास, श्वेता, स्वाति, आकृति, ईशा, श्रुति, ऋचा, दीपा सहित अन्य सैकड़ों श्रद्धालु मौजुद रहे।