एलजेडी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने मनोनयन का पत्र सौंपा


मिली जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वाहन कर आमजनों की आवाज बुलंद करता रहुंगा – धीरेन्द्र


सहरसा से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-


राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव के युवा सिपाहसलारों में से एक सहरसा जिला परिषद सदस्य धीरेन्द्र यादव को पार्टी ने एक नई जिम्मेदारी सौंपा है। 

नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने उन्हें सहरसा जिले का युवा जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उन्हे मनोनयन का पत्र समर्पित करते हुए कहा है कि इनके मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी ।


मनोनयन उपरांत नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निष्ठापूर्वक निर्वाहन करूंगा साथ ही उन्होंने इसके लिए पार्टी संरक्षक शरद यादव एवं संतोष कुशवाहा का आभार व्यक्त किया है। 

मनोनयन का पत्र सौंपते नेतागण

युवा जिलाध्यक्ष मनोनयन पर लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया, महेंद्र शर्मा,  प्रवीण आनंद, शेर अफगान मिर्जा, वकील कुमार यादव, मो गुड्डू हयात, छात्र नेता प्रभात कुमार, शहनवाज आलम आदि ने बधाई दी।


यहां बताते चलें कि इससे पहले धीरेन्द्र यादव कहरा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष के साथ साथ प्रखंड बीससुत्री अध्यक्ष भी थे लेकिन शरद यादव के जदयू से अलग हो जाने के बाद वे शरद यादव के साथ चल पड़े।