करीब ढ़ेड लाख शिवभक्तों ने बाबा मटेश्वरधाम में किया जलाभिषेक

सुबह चार बजे अनियंत्रित भीड़ को कतारबद्ध करने के लिए किया गया बल प्रयोग

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच रात दो बजे के बाद ही खोल दी गई मंदिर पट

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सावन महीने के तीसरे सोमवारी को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक करने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
मंदिर प्रबंधन एवं स्थानिय प्रशासन रात दो बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध खड़े करने में लगे रहे। अत्यधिक भीड़ की वजह से रात दो बजे के बाद ही मंदिर का पट जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया। सबसे पहले डाक बम के जत्थे को जलाभिषेक के लिए गर्भ गृह में सीधे प्रवेश दिया जाता रहा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार करीब ढे़ड लाख कांवरियों ने तीसरे सोमवारी को जलाभिषेक किया।
इस बीच सुबह तीन से चार बजे के बीच अनियंत्रित भीड़ को कतारबद्ध करने के लिए पुलिस बल को लाठी का सहारा लेना पड़ा जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं को हल्की फुल्की चोटें भी आई। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर द्वारा लगाए गए स्वास्थ शिविर में मरहम पट्टी किया गया।
वही सिमरी बख्तियारपुर बीडीओ मनोज कुमार धर्मपत्नी के साथ जलाभिषेक के लिए बाबा मटेश्वर धाम मंदिर पहुंचे। इस दम्पत्ति ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अमन चैन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिवलिंग के आज दर्शन से धन्य हो गया।
वही इससे पूर्व अहले सुबह से ही कांवरियों की मंदिर में कतार लगी रही। मुंगेर के छर्रापट्टी से गंगाजल भर कर सुबह से ही कांवरिया कांठो स्थित मटेश्वर धाम पहुँच रहे थे। बोल बम के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया है। जर्जर सड़क की परवाह किये बगैर कांवरियों में शामिल बच्चे, बूढ़े, महिलाओं का उत्साह कम नहीं था। सभी बाबा नगरिया है दूर जाना है जरूर…उद्घोष कर मटेश्वर धाम की यात्रा कर रहे थे। प्रशाशन की तरफ से भी अच्छी व्यवस्था की गयी है।
वहीं दण्डाधिकारी के रूप में सीओ धर्म देव चौधरी,पीओ मनरेगा राजीव रंजन,रंजू कुमारी, रजनीश कुमार,बीएसओ रजनीश रमन सिंह, सलखुआ बीएसओ अजित कुमार,ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव सहित महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहें।