सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव की घटना

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव में भूमी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों तरफ से पांच लोग से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सभी घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को एक विवादित जमीन पर नंदलाली निवासी सिकेन यादव घर बना रहा था। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के रामदेव यादव ने किया तो दोनों में विवाद होने लगी जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया।उक्त मारपीट में एक पक्ष के श्याम यादव, रामदेव यादव तथा दूसरे पक्ष के सिकेन यादव, मिथलेश यादव व भूपेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बिहरा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।