सहरसा जिला परिषद में हम पार्टी का जिला सम्मेलन आयोजित

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के जिला परिषद परिसर में शुक्रवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ” हम ” पार्टी का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसका का उदघाटन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब की कोई जात नहीं होती है।आज देश में 80 प्रतिशत लोग गरीबी की मार झेल रही है किन्तु वर्तमान सरकार को इन गरीबी से कुछ लेना देना नहीं है।

शराब बंदी कर वर्तमान सरकार केवल गरीबों को दंडित करने का काम कर रही है जो अन्याय है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अगर सत्ता में आती है तो सबसे पहले शराब बंदी को हम खत्म करेंगे।उन्होंने सभी को आगामी 8 अप्रैल को गरीबी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंचने का आहवान किया।

अपने कार्यकाल में किये गए कार्य को विस्तार से लोगों के बीच रखते हुये श्री मांझी ने कहा कि जब राजनीतिक संकट प्रदेश में आती है तो संकट मोचन के रूप में दलित के बेटा को मुख्यमंत्री बनाया जाता है।लेकिन उसके बाद उसे हासिये पर फेंक दी जाती है।

उक्त कार्यक्रम को हम के वरीष्ठ नेता बी एन वेश्ययंत्री, अनामीका पासवान, रौशन देवी, हम के जिला अध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव, मो० सलाउद्दीन, सोनवर्षा प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, रमण कुमार रंजन, रणविजय कुमार, अजय यादव, मुन्ना मुस्ताक, आशुतोष यादव, संजय कुमार, मो० शमशेर, छोटू सिंह रोहित, अभिमन्यु यादव समेत कई अन्य ने संबोधीत किया।