सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
  • आमजनों से सुझाव लेकर उनकी समस्या से अवगत हो निराकरण का दिया निर्देश

सलखुआ से गोपाल कृष्ण : प्रखंड उटेशरा पंचायत के मध्य विद्यालय बहुअरवा के प्रांगण में जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले डीएम को फुलवर्षा से स्वागत किया गया एवं पंचायत के मुखिया अनिल कुमार द्वारा पाग, शाॅल एवं बुके देकर स्वागत किया गया।

जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसके बाद मध्य विद्यालय बहुअरवा की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत गाया गया। उसके बाद राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों के लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों से साझा किया गया।

सबसे पहले जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के द्वारा सुबे के छात्रों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं नियोजन पदाधिकारी द्वारा नव युवाओं के लिए हर महीने लगने वाले नियोजन कैम्प में भाग लेने हेतु जिला नियोजन कार्यालय में निबंधन कराने हेतु बताया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा कृषि से संबंधित बड़ी योजना कृषि यांत्रिकीकरण योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसी प्रकार कृषि से संबंधित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिला प्रबंधक जीविका के द्वारा बताया गया कि जीविका सदस्य जिले में 12-13 वर्षों से काम कर रही है। सरकार की सम्पूर्ण योजनाओं को चालू रखने में जीविका दीदीयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। जो योग्य परिवार जीविका समूह से जुड़ने में छूट गयी है उन्हें तुरंत स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें लाभ पहुँचाया जाएगा।

डीपीएम द्वारा बताया गया कि सतत जीविकोपार्जन की राशि को सरकार द्वारा एक लाख से बढ़ाकर दो लाख कर दिया गया है। जिसका लाभ जीविका दीदीयों को मिल रहा है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के कार्यपालक अभियंता द्वारा कुल पंचायतों में छूटे हुए वार्ड में नल-जल कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

विद्युत अभियंता के द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा विद्युत घरों में लगाया गया है अब विद्युत का कनेक्शन खेतों में सिंचाई के लिए लगाने की योजना है इसके लिए संबंधित किसान कनीय अभिंयता विद्युत कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया वर्ग 01 से 08 तक के नामांकित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराया जाता है। साथ हीं सभी कोटि के वर्ग 01 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके अलावे सभी कोटि के वर्ग 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पोशाक भी दिया जाता है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत स्नातक पास छात्राओं को पचास हजार एवं मुख्यमंत्री मंत्री कन्या उत्थान योजना इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए पच्चीस हजार राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्राओं के लिए आठ हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है। इसी प्रकार स्वास्थ्य सुविधा आमजनों को निःशुल्क दी जाती है।

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना अन्तर्गत शुन्य से 18 वर्ष कें बच्चों को सरकार द्वारा ईलाज कराया जाता है। सहरसा जिले में अबतक कुल-25 बच्चों का ईलाज इस योजना के तहत किया जा चूका है। जननी बाल सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रसव सभी अस्पतालों में निःशुल्क किया जाता है। इसी प्रकार श्रम संसाधन विभाग द्वारा कामगारों के लिए कई योजना चलायी गयी है। उसका लाभ पाने हेतु श्रम कार्यालय में निबंधन कराना अनिवार्य है तभी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। इसमें इंटर पास एवं डिप्लोमा वाले भी शामिल है। इस योजना के अंतर्गत दस लाख का ऋण मुहैया कराया जाता है जिसमें पाँच लाख अनुदान दिया जाता है। इसी प्रकार पशुपालन विभाग के द्वारा भी मुर्गी पालन एवं बकरी पालन से संबंधित योजनाएं चलायी जा रही है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा गांव, बसावटों एवं टोलों को सड़क से जोड़ने का काम किया जाता है इसके लिए भी कार्यालय में जाकर आवेदन दिया जा सकता है।

जनसंवाद के दूसरे चरण में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का विचार लिया गया। पूजा कुमारी जीविका दीदी के द्वारा बताया गया कि उनलोगों के द्वारा सलखुआ प्रखंड में पुस्तकालय खोला गया है जिसमें पढ़ने की सारी सुविधा उपलब्ध है। इस पुस्तकालय में शुन्य से स्नातक एवं कम्पीटिशन की तैयारी करने वाले छात्र-छत्राओं के लिए किताब उपलब्ध है। सुशीला देवी जीविका दीदी के द्वारा बताया गया कि जीविका से जुड़ने के बाद मेरी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हुई है। गजिया देवी द्वारा बताया गया कि उनके घर के आगे रोड नहीं है। इस कारण बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

सभी जनप्रतिनिधि एवं आमजनों द्वारा अपने-अपने विचार जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया साथ हीं उन्होंने कहा कि व्यस्ततम समय में भी समय निकालकर शांतिपूर्ण ढंग से सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को ध्यान से सुना जानकारी के अभव में कोई भी व्यक्ति वंचित न हो इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य है। पिछले 15-20 वर्षों में काफी बदलाव आया है।

पहले जहां बिजली चार-पाँच घंटा बिजली मिलती थी आज बीस बाईस घंटा बिजली रहती है। डी.आर.सी.सी. के माध्यम से छात्राओं को पढ़ने की सुविधा एवं स्कील डेवलेमेंट का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य में भी काफी बदलाव आया है। पहले डायलिसिस, एक्सरे आदि के लिए पटना जाना पड़ता था परन्तु आज ये सुविधा आपके जिला सदर अस्पताल में उपलब्ध है। महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। जीविका दीदी की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है।

बिहार पहला ऐसा राज्य है जहां सर्वप्रथम महिला को आरक्षण की सुविधा दिया गया है। जिसका अनुसरण अन्य राज्य भी कर रहे है। हर एक क्षेत्र में सुधार की गुंज़ाइश होती है। जहां जो कमियां है उसे दूर किया जाएगा। जिला स्तर पर समस्याओं को दूर किया जाएगा एवं जहां नीति निर्धारण करना हो उसके लिए सरकार के पास भेजा जाएगा।

वही कोपरिया पंचायत के माठा में भी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर एडीएम ज्योति कुमार, डीडीसी संजय कुमार निराला, डीसीएलआर सौरभ कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिषा सिंह, बीपीआरओ, डीपीआरओ, प्रखंड प्रमुख नीलम देवी, सीओ श्यामकिशोर यादव, उटेशरा पंचायत के मुखिया अनिल यादव उर्फ महंथ, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, कोपरिया पंचायत की मुखिया अमृता कुमारी, प्रभात रंजन त्रिपाठी, जिज्ञाषा कुमारी, अशोक सिंह, कनिय अभियंता मणिकांत, सलखुआ थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार आदि उपस्थित रहे।