मैट्रिक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जोया अंजूम को लेपटॉप किया गया प्रदान
  • वहीं यूपीएसई क्रेक करने वाले निर्मल कुमार को भी किया गया सम्मानित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव जायसवाल ने शिक्षक दिवस के मौके पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पंचायत के शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अजय सिंह ने मैट्रिक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा जोया अंजूम व यूपीएसई क्रेक करने वाले निर्मल कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावे भी विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एमएलसी अजय कुमार सिंह, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष विनय कुमार यादव, मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव जायसवाल सहित अन्य ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विभिन्न पंचायतों के स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया।

इस मौके पर मुखिया संजीव जायसवाल ने कहा कि शिक्षक दिवस पर हमने पंचायत के प्रतिभावन छात्र छात्राओं व अन्य व्यक्ति को सम्मानित करने का एक छोटा का शुरुआत किया है जो प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। आज मैट्रिक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली पंचायत की बेटी जोया अख्तर को हमारी ओर से लैपटॉप दिया गया।

वहीं हमारे पंचायत के निर्मल कुमार ने यूपीएसई क्रेक कर पंचायत सहित जिले का नाम रौशन किया उसको भी सम्मानित किया गया। उनका सम्मान उनके पिता भूषण झा ने ग्रहण किया। इसके अलावे भी विभिन्न विधाओ में अंच्छा अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह कहा गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। गुरु’ का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है । सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। वे एक महान दार्शनिक और शिक्षक थे। उन्हें अध्यापन से गहरा प्रेम था। एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे।

वहीं जिला मुखिया संघ अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि आज शिक्षक दिवस पर मुखिया संजीव जायसवाल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बहुत ही नेक कार्य है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य का प्रथम गुरु उसके मां बाप होते हैं लेकिन उसके बाद देश का एक सच्चा नागरिक बनानें का काम गुरू करते हैं। आज हमलोग पूर्व उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

ये भी पढ़ें : BPSC द्वारा आयोजित सीडीपीओ की परीक्षा में किसान पुत्र ने सुबे में लाया प्रथम स्थान

मौके पर कांठो पंचायत मुखिया भोलेन्द्र राय, मो मसीर खान, राकेश रोशन, दिलीप साह, पंपस परितोष कुमार सिंह, राजकिशोर गुप्ता, मो सफाउद्दीन, बबुआ सिंह सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

चलते चलते ये भी देखें : यूपीएसई क्रेक कर सहरसा के लाल ने किया कमाल….!