शौच करने के लिए बांसबाड़ी गई थी लड़की, अहले सुबह बेहोश मिली

सहरसा से राजा कुमार की रिपोर्ट : बिहरा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ शौच करने गई एक नाबालिक लड़की को अकेले में देखकर चार लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना 12 मार्च के बिजलपुर गांव की बताई जा रही है।

घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब पीड़ित नाबालिक लड़की रात्रि के दस बजे शौच करने एक बसवारी गई हुई थी। अकेली लड़की को देखकर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजन के माने तो, नाबालिक लड़की को काफी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिल पाई। जब बसवारी में खोजबीन की गई तो बेहोशी हालत में लड़की को देखा गया। वहीं लड़की को बंसवारी से घर लाया गया तो सारी हकीकत सामने आई और पीड़ित लड़की ने दो युवकों की पहचानने की बात कही।

पीड़ित परिजनों ने लगाया चार युवकों पर दुष्कर्म का लगाया आरोप : पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बिजलपुर गांव के रहने वाला सुरेश शाह के पुत्र शशि शाह और श्यामसुंदर राम के पुत्र पप्पू राम समेत दो अज्ञात युवकों के द्वारा 14 वर्षीय नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है‌। परिजनों ने कहा कि पंचायत बुलाकर पंचायत स्तर पर न्याय की गुहार लगाया। लेकिन पंचायत में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने बिहरा थाना में न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता का कहना है कि 12 मार्च को बसवारी शौच करने के लिए गई हुई थी, जहां युवकों ने मुझे अकेला देखकर मेरे पास आकर दुष्कर्म किया। युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया उसके बाद बारी बारी से दुष्कर्म किया गया जिससे वह बेहोश हो गई। इस संबंध में बिहरा थाना अध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया घटना की जानकारी मिली है आवेदन दी गई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : सहरसा : खेत में घास काट रही युवती के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार