बकुनिया एवं सतौर पंचायत के निवर्तमान मुखिया को जनता ने दोबारा दिया मौका
  • सबसे अधिक (1074) मत मोहनपुर, सबसे कम (29) मत बकुनिंया, हार-जीत का अंतर

सहरसा स्थित मतगणना कक्ष से लौट कर भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में भी अन्य चरणों की भांति अंतिम चरण में भी गांव की सरकार बनाने के लिए जनता ने बदलाव की बयार की हवा को कायम रखते हुए 12 पंचायतों में से 10 पंचायतों के निवर्तमान मुखिया को एक सिरे से खारिज कर दिया, सिर्फ दो निवर्तमान को दुबारा पंचायत की कमान सौंपी जिसमें बकुनिया एवं सत्तौर पंचायत शामिल हैं।

जीत का प्रमाणपत्र लेते हाटी पंचायत के मुखिया

1. मतगणना कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मुखिया पद के लिए हाटी पंचायत से फुलेश्वर सादा ने चंदन पासवान को 707 मतों से पराजित किया। फुलेश्वर सादा को 2238 एवं चंदन पासवान को 1531 मत मिले।

2. कासिमपुर पंचायत से अनीशा अनु ने सुनीता देवी को 64 मतों से पराजित किया। अनीशा अनु को 1681 एवं सुनीता देवी को 1617 मत मिले।

मुरादपुर पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया राहुल झा

3. बकुनिया पंचायत से निवर्तमान मुखिया मंजू देवी ने चंद्रपभा देवी को 29 मतों से पराजित किया। मंजू देवी को 1036 एवं चंद्र प्रभा देवी को 1007 मत मिले।

4. डरहार पंचायत से हुस्ना प्रवीण ने सुलेखा देवी को 587 मतों से पराजित किया। हुस्ना प्रवीण को 1741 एवं सुलेखा देवी को 1154 मत मिले।

शाहपुर पंचायत से निर्वाचित मुखिया शमशे आलम

5. केदली पंचायत से जानकी कुमारी ने अशोक कुमार सादा को 290 मतों से पराजित किया। जानकी कुमारी को 1311 एवं अशोक कुमार सादा को 1021 मत मिले।

6. शाहपुर पंचायत से मो शमसे आलम ने गीता देवी को 257 मतों से पराजित किया। मो शमसे आलम को 1853 एवं गीता देवी को 1596 मत मिले।

सत्तौर पंचायत मुखिया प्रभा देवी

7. नौला पंचायत से रंजू देवी ने देवकी देवी को 465 मतों से पराजित किया।रंजू देवी को 2103 एवं देवकी देवी को 1638 मत मिले।

8. मोहनपुर पंचायत से राजेश रंजन उर्फ बौआ झा ने रतन कुमार ठाकुर को 1074 मतों से पराजित किया। राजेश रंजन को 2207 एवं रतन कुमार ठाकुर को 1133 मत मिले।

चन्द्रायण पंचायत मुखिया कुमारी अन्नु

9. सत्तौर पंचायत से निवर्तमान मुखिया प्रभादेवी ने सुलेखा देवी को 303 मतों से पराजित किया। प्रभादेवी को 2033 एवं सुलेखा देवी को 1730 मत मिले।

10. खडका तेलवा पंचायत से अनीता देवी ने कुमार दीपक को 913 मतों से पराजित किया। अनीता देवी को 2352 एवं दीपक कुमार को 1439 मत मिले।

मोहनपुर पंचायत मुखिया राजेश रंजन उर्फ बौआ झा

11. मुरादपुर पंचायत से राहुल कुमार झा ने नीलम देवी को 536 मतों से पराजित किया। राहुल कुमार झा को 1669 एवं नीलम देवी को 1133 मत मिले।

12. चंद्रायण पंचायत से कुमारी अनु ने बेबी देवी को 417 मतों से पराजित किया। कुमारी अनु को 1787 एवं बेबी देवी को 1370 मत मिले।