रबी फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को दिया गया टिप्स

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अमित कुमार ने किया। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र अगवानपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ के एम सिंह, मो नदीम अख्तर, के द्वारा किसान को रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने को लेकर जानकारी दिया।

उसमें कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक रबी मौसम की खेती, कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण व अन्य कृषि कार्य के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसान को दिया। कार्यक्रम के तहत किसानों को तेलहन, दलहन, मक्का के साथ-साथ बागवानी फसलों, गेहूं आदि के बीज पर अनुदान के बारे में बताया गया।

इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार, इंद्रपाल सिंह, विवेक कुमार, कृषि समन्वयक अशोक कुमार गांधी, धीरेंद्र कुमार, रबिन्द्र कुमार, नारायण, अजय कुमार, शम्भू कुमार, सोनू, रामोतार यादव, चंद्रकिशोर सिंह, गणेश कुमार यादव, अवधेश सिंह सहित कई कर्मी मौजूद थे।