डीएम को पत्र लिखकर कहा बिचौलियों की मिलीभगत से जीआर सूची गई है बनाई

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) जिप सदस्य अनिल भगत ने सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर बसे बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान राशि सूची में धांधली होने की शिकायत किया है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर जीआर सूची की जांच की मांग की है।

जिप सदस्य अनिल भगत, फाइल फोटो

जिप सदस्य अनिल भगत ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन में कहा है कि सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित को दिए जाने वाली राशि में गलत तरीके से बिचोलियों के सांठ गांठ से वैसे लाभुक का नाम जोड़ा गया है, हो उक्त पंचायत का निवासी ही नही है। सलखुआ प्रखंड के चानन, अलानी, कबीरा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र हैं जिसमें सरकार द्वारा 7000 की राशि जीआर पोर्टल के माध्यम से सभी लाभुकों के खाता में दिया जा रहा है।

लेकिन यहां बिचोलिया, कर्मचारी, सीओ के मिली भगत से गलत तरीके से एक ही परिवार में तीन से चार लाभुकों को इनका लाभ दिया जा रहा हैं। इतना ही नहीं बिचोलिया के सांठ गांठ से दुसरे पंचायत के लाभुकों का इस पंचायत से उस पंचायत में नाम जोड़कर फर्जीवाड़ा किया गया है। जिससे सही लाभुक बाढ़ राहत सहायता से वंचित हो सकता है।

अलानी, चानन, कबीरा में बाढ़ प्रभावित लाभुक दर दर भटक रहें हैं। हर रोज प्रखंड, अंचल का चक्कर काट रहे है। न तो उनका सूचि में नाम है ना ही सूचि लोड किया गया है। प्रत्येक पंचायत में एक दिन का समय देकर बिचोलिया के सांठ गांठ कर पंचायत का सूची जीआर पोर्टल के माध्यम सें अपलोड कर दिया गया है। जिस कारण सही बाढ़ पीड़ित लाभुक सरकारी सहायता से वंचित हो गया है। जिप सदस्य ने कहा है इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किया जाए।