दीपावली को देखते हुए किरासन तेल की आपूर्ति दी जाए : सांसद प्रतिनिधि

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) अनुमंडल कार्यालय वैश्म में शनिवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित को गई। जिसमें सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा इटहरी प्रखंड के आपूर्ति विभाग से जुड़े अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि पंचायत प्रतिनिधि एवं समिति सदस्य ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ अनीषा सिंह ने की।

बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने एक स्वर से नेट रेट – नेट वेट के तहत जन-वितरण खाद्यान्न सामग्री का वितरण किए जानें मामला को पुरजोर तरीके से उठाया। अनुश्रवण की बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक की समीक्षा की गई। तत्पश्चात सदस्यों ने खाद्य एवं आपूर्ति संबंधी समस्याओं को मजबूती के साथ रखा।

मौके पर पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि आम आज गरीबों को खाद्यान्न आपूर्ति में विभिन्न समस्याओं से गुजरना पड़ रहा। कई डीलर के द्वारा मशीन में निशान लेकर भी खाद्यान्न देने में आनाकानी की जा रही है। अधिकारियों के द्वारा इस पर निगरानी नहीं की जाती है। जिसके कारण कुछ डीलरो की मनमानी लगातार बढ़ी है।

वहीं सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के क्षेत्र में किरासन तेल की आपूर्ति नही की जा रही है। वही सहरसा नगर निगम में किरासन तेल देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी दीपावली का समय है। लोगों की किरासन तेल की आवश्यकता होती है। अतः भ्रमणशील तेल वेंडर द्वारा नगर में भी किरासन तेल की आपूर्ति की जाए।

उन्होंने कहा कि आज भी डीलर एवं लाभूको के बीच नेट रेट एवं नेट वेट को लेकर शिकायत बनी रहती है। इधर डीलरों का कहना है कि हमलोग भी खर्च कर अनाज लाते हैं। इसलिए वेट में मजबूरी में कमी करना पड़ता है। इसके अलावा बैठक में तेल एवं खाद्यान्न वितरण को लेकर निर्धारित प्वांइट का निर्धारण लाभुकों के सुविधा अनुसार किया जाए। किरासन तेल भ्रमणशील विक्रेताओं वितरण हेतु केंद्र निर्धारित किया जाए।

इसके अतिरिक्त डीलरों के द्वारा ससमय में खाद्यान्न का उठाव कर वितरण करने का निर्देश दिया गया। सदस्यों के द्वारा इसकी निगरानी समय-समय पर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, जिप सदस्य अनिल भगत, पूर्व मुखिया राजकुमार चौधरी आदि सहित अन्य ने भाग लिया।