दूर्गा पूजा के मौके पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंग वस्त्र किया गया वितरण

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) दुर्गा पूजा के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने अपने जमुनिया स्थित आवास पर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी विभिन्न पंचायत के 601 गरीब, नि:सहाय, विधवा, दिव्यांग महिलाओं के बीच अंग वस्त्र वितरित किया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा, भाजपा नेत्री लाजवंती झा, नरेंद्र ऋषिदेव, अरविन्द कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर वर्ष 1997 ई से ही लगातार क्षेत्र भर के गरीब, निसहाय और दिव्यांग वृद्ध महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक तंगी के कारण पूर्व त्योहार पर अपने लिए नए वस्त्र नहीं खरीद पाते हैं वैसे लोगों के बीच आज उन्होंने वस्त्र वितरण किया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के प्रति उनकी काफी आस्था है और उनकी कृपा उन पर बनी रहती है। इसलिए गरीब निसहाय लोगों की सेवा करने से उन्हें काफी सुकून मिलता है। वे हर वर्ष दुर्गा पूजा के देवी जगर्ना के दिन क्षेत्र भर के गरीबों के बीच वस्त्र वितरण करते आ रहे हैं।

इस मौके पर रमेश कुमार सिंह, विसुनदेव मुखिया, जैनेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार, मिथलेश भगत, भारतेंदु सिंह, चंद्रहास सिंह, दिलीप सिंह, लक्ष्मण सिंह तोमर, अर्जुन सिंह तोमर, अशोक सिंह, सोनेलाल यादव, सुकुल सिंह, संजय यादव, नवल सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।