वाहन की ठोकर बाद पुल की रेलिंग से टकरा गिर गया था नीचे, सुबह राहगीरों को चला पता

एक साथ दो मौ/त से परिवार में मचा कोहराम, एक था राजमिस्त्री तो दूसरा था मजदूर

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच 107 के पहाड़पुर बाजार से पश्चिम स्थित खोरातार पुल के समीप मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार साला-बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। वहीं एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।‌

घटना मंगलवार देर रात उस वक्त हुई जब साला-बहनोई एक ही बाइक पर सवार होकर पहाड़पुर बाजार से पूजन सामग्री लेकर वापस अपने घर चकभारो पंचायत के चकला टोला लौट रहा था। मृतक की पहचान चकला टोला के रहने वाले प्रमोद सादा के रूप में की गई है। वहीं उसका साला बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी गांव के रहने वाले धनिकलाल सादा के पुत्र सिकेन सादा के रूप में की गई है।‌

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सिकेन सादा पांच दिन पूर्व अपने घर तिरी से चकला टोला अपनी बहन मिलिया देवी के यहां आया हुआ था। मंगलवार को वह बहनोई प्रमोद सादा के साथ बाइक से पूजन सामग्री लाने के लिए पहाड़पुर बाजार गया था। जहां से दोनों जीजा-साला बाइक पर सवार अपने घर चकला टोला लौट रहा था। जैसे ही दोनों युवक पहाड़पुर बाजार से थोड़ा आगे बढ़ा की खोरातार पुल के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में ठोकर मार दिया।

जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खोरातार पुल के रेलिंग से टकराते हुए पुल में जा गिरा। रात होने की वजह से किसी ने घटना को नहीं देखा और अज्ञात वाहन फरार हो गया। पुल के नीचे गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो कर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह कुछ पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर पुल के आसपास गया तो देखा कि दो व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ है।‌

हो-हल्ला करने पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि एक व्यक्ति का सांस चल रहा है। 112 पुलिस टीम की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया। वहीं सहरसा से बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा ले जानें के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।‌ जिसके बाद शव को वापस लाया गया।

वही सिकेन सादा की पत्नी तिलिया देवी, बहन मिलिया देवी व प्रमोद सादा की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि मृतक प्रमोद सादा को चार पुत्र व एक पुत्री है। वही सिकेन सादा को पांच पुत्री है।

परिजनों ने बताया कि सिकेन सादा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था वह गुरुवार को दिल्ली जाने वाला था। वही प्रमोद सादा गांव में ही रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। वहीं घटना की सूचना पर बख़्तियारपुर पुलिस मौके पर पहुच दोनों मृतक के शव को लेकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। वही इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

चलते चलते ये भी देखें : बिहार विधानसभा में एमएलसी अजय सिंह ने उठाया बंगाली बाजार रेलवे ओवरब्रिज का मामला, आप भी सुनें….!