भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्ध निर्मित हथियार व उपकरण बरामद

सहरसा से अनिल वर्मा की रिपोर्ट : जिले के पतरघट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पामा-पहाड़पुर गंगोत टोला में चल रहे एक मिनी गण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं बड़ी संख्या में निर्मित व अर्द्ध निर्मित हथियार व हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किया है। इस संबंध में एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा किया है।

एसडीपीओ ने बताया कि पतरघट थानाध्यक्ष को सह गुप्त सूचना मिली कि एक फरार अभियुक्त राजेश मंडल फिर से थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गंगोत टोल वार्ड नम्बर16 में देवकी मंडल के घर पर देवकी मंडल के पुत्र के साथ मिलकर अवैध हथियार का निर्माण कर रहा है। प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में पतरघट पुलिस एवं पस्तपार पुलिस के साथ मिलकर एक टीम बनाकर छापामारी किया गया।

छापामारी के क्रम में मिनीगण फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। साथ बनाने वाला औजार के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दो देशी कट्टा, दो बैरल, एक इलेक्ट्रीक कटर, एक छोटा लेथ मशीन,‌ एक हेक्सा ब्लेड, एक फाईल एवं अर्धनिर्मित पार्ट्स बरामद किया गया।

वही पुलिस ने जिन दो बदमाशों को गिरफ्तार किया उसकी पहचान राजेश मंडल, पिता गजेन्द्र मंडल व सिन्टू मंडल, पिता देवकी मंडल के रूप में की गई। दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से आवश्यक पुछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।‌ रेड में पतरघट थानाध्यक्ष अजय पासवान, पस्तपार थानाध्यक्ष पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक बरुण कुमार शर्मा, नीरज कुमार एवं थाना पुलिस बल शामिल रहा।

चलते चलते ये भी देखें : प्रेस वार्ता में क्या बोले एसडीपीओ आलोक कुमार…!