3 अक्टूबर 23 को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के आश्रय स्थल के समीप हुई थी हत्या

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण रेलवे गुमटी आश्रम स्थल के समीप 3 अक्टूबर 23 को बदमाशों द्वारा मुंशी पुत्र 20 वर्षीय अभिषेक कुमार की हत्या मामले का दो नामजद आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।‌

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार दो आरोपी

बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हत्याकांड का नामजद अपने घर आया हुआ है। प्राप्त सूचना का सत्यापन उपरांत कांड के अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार को पुलिस बलों के साथ गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : मुंशी के 18 वर्षीय पुत्र को बदमाशों ने गोलीमार कर दी हत्या, सनसनी 

अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि सैनी टोला से शक्ति सहनी एवं आजाद नगर गंज से दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस कांड में एक आरोपी को न्यायिक हिरासत से रिमांड पर लिया गया था। वहीं पूर्व में चार अन्य आरोपी गिरफ्तार किया गया था। इस कांड में अग्रतर अनुसंधान चल रहा है।

मृतक मुंशी पुत्र, फाइल फोटो

यहां बताते चलें कि सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा निवासी अनुमंडल न्यायालय में मुंशी का काम करने वाला अमरेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को 3 अक्टूबर 23 को नगर परिषद क्षेत्र आश्रय स्थल के समीप बदमाशों ने गोलीमार दी। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक युवक के पिता ने कई नामजदों को पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।‌

चलते चलते देखें मुंशी पुत्र हत्या का उस वक्त की खबर…!