रिटायर्ड शिक्षक के साथ महर्षि मेहीं आश्रम पहाड़पुर के थे कर्ताधर्ता

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) प्रखंड के पहाड़पुर बाजार स्थित महर्षि मेही आश्रम सत्संग मंदिर में मुख्य संत स्वामी कमलानंद जी महाराज का निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। उनकी मृत्यु की पुष्टि उनके पुत्र भटौनी पंचायत के पूर्व मुखिया टंडन पुरुषोत्तम ने किया।

संत स्वामी कमलानंद जी महाराज, फाइल फोटो

कमलानांद महाराज की मृत्यु की जेैसे ही सूचना भक्तों को लगी, पहाड़पुर बाजार स्थित सत्संग मंदिर में श्रद्धालु की भीड़ उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ी। स्वामी कमलानंद जी महाराज कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्वामी कमलानंद जी महाराज का घर मूलतः भटपुरा गांव है। वे महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारों में कई वर्षो तक प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत रहे।

रिटायर के बाद कई वर्षो तक कुप्पा घाट भागलपुर में प्रवचन करते थे। लगभग 10 वर्षों से ज्यादा समय से पहाड़पुर में सत्संग मंदिर बनवाया। दो साल पूर्व जिला स्तर में जिला वार्षिक सम्मेलन करवाए। उनके सेवक श्री चराचर दास जी है।

परिवार में बड़ा पुत्र स्व. रमेश कुमार की भी मृत्यु हो गई है। उनके पुत्रवधु संगीता कुमारी, पुत्र मनोज कुमार, प्रतिभा कुमारी, टंडन पुरुषोत्तम, नेहा कुमारी, घनेंद्र मंडन, सोनी कुमारी सहित पोता पौती से भरा पड़ा पूरा परिवार है।

इनके निधन पर मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, विधायक युसूफ सलाउद्दीन, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मो हस्सान आलम, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा, बीजेपी नेता रितेश रंजन, सत्यम कुमार, डिंपल कामनी, अमित रंजन, यश कुमार, सुधांशु कुमार, अर्णव कुमार, दीक्षा कश्यप, शिक्षा कश्यप, प्रस्तावना कश्यप, राम बाबू, प्रो. तेजनारायण यादव, संभू साह, विनोद सिंह, गंगा प्रसाद यादव, आनंद कुमार, भूपेंद्र कुमार, मुरारी सिंह, बिंदेश्वरी साह, टुनटुन सहनी, अशोक यादव, देवनारायण साह सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।