पिता के फर्दबयान पर अज्ञात बदमाशों पर हत्या का मामला हुआ दर्ज
  • तकनीकी अनुसंधान टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के द्वारिका वार्ड नं 9 कामती टोला नहर से पश्चिम गेहूं लगे खेत से ऑनलाइन सेंटर संचालक अजय शर्मा की गोलीमार हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के पिता कारीलाल शर्मा के फर्दबयान पर अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं शुक्रवार को सहरसा से आई तकनीकी अनुसंधान की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतक अजय शर्मा, फाइल फोटो

पिता के फर्दबयान पर केस दर्ज : अजय शर्मा हत्याकांड को लेकर पिता कारीलाल शर्मा के फर्दबयान पर केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में कहा गया है कि प्रतिदिन की भांति बुधवार रात वह अपने कमरे में सोया था जबकि उसका सबसे छोटा पुत्र अजय शर्मा घर के बरामदे में सोया था। करीब तीन बजे सुबह जब उसकी नींद खुली तो अजय शर्मा को उसके बिछाबन पर नहीं देखा तो सोचा कि शौच करने गया होगा।

करीब आधा तक अजय के वापस नहीं लौटने पर उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो फोन ऑफ मिला। उसके बाद सुबह होने पर अपने खोजबीन किया तो वह नहीं मिला तो लगा कि कहीं रिस्तेदार के यहां चला गया होगा। उसके बाद अजय के बड़े भाई प्रदीप को पता लगाने कहा गया। लेकिन उसका पता नहीं चला।

जिसके बाद करीब नौ बजे सुबह वह पूजा के चंदा इकट्ठा करने के लिए घर से बलहमपुर गांव की ओर निकल गया। करीब चार बजे साथ चल रहे ग्रामीण के फोन पर गांव से फोन किया कि जल्दी गांव लौट आईए। जब वह गांव पहुंचा तो पुत्र का शव गेहूं खेत में होने की बात बताई गई। जब देखा तो उसकी हत्या गोली मारकर कर दी गई थी।

तकनीकी अनुसंधान टीम पहुंची : अजय शर्मा की गोलीमार हत्या किए जाने के बाद शुक्रवार को हत्याकांड की तकनीक जांच के लिए सहरसा से एक टीम आई। टीम स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल गेहूं के खेत पहुंच मामले की छानबीन शुरू किया। इस दौरान टीम ने अजय शर्मा के बड़े भाई प्रदीप शर्मा से भी जानकारी प्राप्त किया।

मृतक का ऑनलाइन सेंटर

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को देखा इसके अलावे तकनीकी रूप से कई बिंदुओं पर जांच किया। मोबाइल लोकेशन सहित अजय के मोबाइल के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। हालांकि टीम मीडिया से किसी प्रकार की जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष : इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार से पुछे जाने पर बताया कि हत्याकांड को लेकर पिता के फर्दबयान पर केस दर्ज किया गया है। वहीं जिला से तकनीकी टीम को कांड के अनुसंधान में सहयोग के लिए बुलाई गई। जल्द हत्याकांड का खुलासा करते हुए बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा। किसी भी सूरत में दोषी बख्शें नहीं जाएगा।

चलते चलते ये भी देखें : अपहरण के 12 घंटे बाद ही अपहृत बरामद….!