पोक्सो एक्ट व नाबालिग अपहरण मामले में बख्तियारपुर पुलिस ने भेजा था जेल

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रमुख पति खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के करीबी नेता अरविंद सिंह कुशवाहा को पोक्सो व नाबालिग युवती अपहरण मामले में न्यायालय ने जमानत दे दी। जमानत मिलने पर सोमवार को खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, आरजेडी विधायक युसूफ सलाउद्दीन अपने दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ जेल से निकलने के उपरांत दिवारी स्थान के समीप माला पहनाकर स्वागत किया।

दिवारी स्थान से अरविंद सिंह कुशवाहा को लेकर सांसद का काफिला सिमरी बख्तियारपुर के रवाना हुआ। हुसैनचक चौक पर पहले से मौजूद अरविंद सिंह कुशवाहा के समर्थकों के बीच सांसद का काफिला कुशवाहा को वहीं छोड़ आगे निकल गई। वहीं अरविंद सिंह कुशवाहा डीजे व अपने समर्थकों के साथ अपने पंचायत की ओर रुख कर लिया। बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह कुशवाहा पंचायत में अपने समर्थकों से मिला।

यहां बतातें चलें कि अरविंद सिंह कुशवाहा को बख्तियारपुर थाना पुलिस ने 10 दिसंबर को स्टेट बैंक के सामने से गिरफ्तार किया था। उस पर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 543/23 दर्ज है। दर्ज कांड में अरविंद सिंह कुशवाहा नामजद आरोपी बनाये गए थे। इस मामले में केस के आवेदिका बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली ने अपने नाबालिग पुत्री का अपहरण अरविंद सिंह कुशवाहा सहित कुल 16 व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड के अनुसंधानकर्ता ज्वाला प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अरविंद सिंह कुशवाहा स्टेट बैंक के समीप आया हुआ है। उन्होंने पुलिस बलों के साथ अरविंद सिंह कुशवाहा को हिरासत में लेते हुए सहरसा न्यायिक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उस वक्त अरविंद सिंह कुशवाहा की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बन गया था।

यहां जानकारी हो कि अरविंद सिंह कुशवाहा सिमरी बख्तियारपुर के चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं। साथ ही रायपुरा पंचायत से पंचायत समिति के सदस्य है। इससे पूर्व उनकी पत्नी सविता देवी सिमरी बख्तियारपुर की प्रखंड प्रमुख रह चुकी है। अरविंद सिंह कुशवाहा सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : खगड़िया सांसद के करीबी इस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल