मछुआरों ने जलकुंभी में फंसा देखा शव, पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना अन्तर्गत पूर्वी कोसी तटबंध पर बना स्लुईस गेट के आगे पानी भरे जलकुंभी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। जलकुंभी में फंसा शव मछुआरों ने देखने पर मामले की जानकारी स्थानीय सलखुआ थाना पुलिस को दी। पुलिस शव को पानी से निकाल मामले में अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

वहीं शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में स्लूईस गेट के आगे पानी में कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे इस दौरान उन लोगों की नजर जलकुंभी में फंसा एक शव देखा। मछुआरे द्वारा शव होने कि जानकारी लोगों को दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंच शव को पानी से बाहर निकाला। लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं किया।

थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि जलकुंभी में फंसा एक शव बरामद किया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की पहचान करने कि कोशिश कि जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा रही है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।