नई जिम्मेदारी मिलने पर अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अशरफचक निवासी सैयद हेलाल अशरफ को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मंगलवार को अशरफचक स्थित सैयद जावेद अशरफ के आवास पर भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।‌

अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता राजद नेता पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव ने किया। इस मौके प्रदेश सचिव अभय भगत ने कहा कि हेलाल असरफ जी राजद के हमेशा से एक सच्चे सिपाही रहे है। जिस निष्ठा और मेहनत से वह राजद को मजबूत करने के लिए कार्य करते है वह काबिलेतारीफ है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी में एक नई उर्जा का संचार होगा।

वहीं जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि हमें विश्वास है कि जिस तरह प्रखंड अध्यक्ष रहते हुए हेलाल जी ने राजद को मजबूत करने का काम किया। उससे दुगुनी मजबूती के साथ अब जिला उपाध्यक्ष बनने पर कार्य करेंगे। पार्टी में नेता आते व जाते रहेंगे लेकिन निष्ठावान कार्यकर्ता हमेशा बने रहेंगे।

जिला महासचिव नईम उद्दीन ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओ की पार्टी है। हम निष्ठावान कार्यकर्ताओ की वजह से ही आज सरकार में है। हमारे लिए यह ख़ुशी का क्षण है कि हेलाल जी जिला उपाध्यक्ष बनाये गए है।

वही नई जिम्मेदारी मिलने पर नवचयनित जिला उपाध्यक्ष हेलाल असरफ ने कहा कि जिस उम्मीद से पार्टी ने हमको इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उस पर खड़ा उतरने का कार्य करूंगा। बीच में उन्होंने राजनीतिक जीवन से अलग रहने का फैसला किया था लेकिन कार्यकर्ताओं के दबाव के आगे उन्होंने पार्टी की पुनः सेवा करने का मन बनाया।

इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष गुंजन देवी, नाथेश्वर यादव, अमरेंद्र यादव, जावेद चांद, सुरेंद्र यादव, रोविन यादव, फैजुल रहमान, दुखनी देवी, मो साकिब असरफ, चंद्रिका देवी, पिंकी देवी, वीणा देवी, चंदन यादव, बिंदेश्वरी शर्मा, नंदकिशोर यादव सहित अन्य मौजूद थे।