रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधने ससुराल जा रहा है पति-पत्नी

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा स्थित मुन्ना चिमनी के पास देर रात बदमाशों ने लूट के दौरान एक दम्पति को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया वहीं 25 हजार नगदी व मोबाइल लूट लिया। जख्मी दम्पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति-पत्नी ससुराल राखी बांधने जा रहा था कि रास्ते में बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरलाही निवासी 42 वर्षीय रणवीर कुमार अपनी पत्नी 36 वर्षीय कुंती देवी के साथ पटुआहा स्थित ससुराल जा रहा था कि जैसे ही दोनों पटुआहा स्थित मुन्ना चिमनी के पास पहुंचा की बाइक सवार बदमाशों ने रुकने का इशारा किया, बाइक रोकने से पहले ही बदमाशों ने दोनों पर गोली चला दी।

ये भी पढ़ें : सहरसा : लूट के दौरान आधी रात को ट्रक ड्राइवर की गोलीमार हत्या

बदमाशों द्वारा चलाया गया गोली पति के हाथ में तो पत्नी को पैर में लगी। इसके बाद बदमाशों ने 25 हजार रुपए नगद एवं मोबाइल लूट फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दम्पति के परिजनों को दिया जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें : सहरसा : लूट के दौरान बदमाशों ने मछली कारोबारी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

जख्मी पति रणवीर कुमार ने बताया कि वह अपने घर से पत्नी को लेकर ससुराल रक्षा बंधन के मौके पर जा रहा था। पत्नी अपने भाई को राखी बांधती। लेकिन बदमाशों ने लूट की नीयत से घटना को अंजाम दे दिया। वहीं मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गोली मारने की जानकारी मिली है पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पीकअप चालक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती