48 घंटे तक चलने वाले यज्ञ का समापन भंडारे के साथ शुक्रवार को सम्पन्न होगा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 22 स्थित माखन टोला में बुधवार को पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव सहित अन्य ने फीता काट 48 घंटे तक चलने वाले अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से समाज में एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। यज्ञ में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं आपस में मिलते हैं जिससे उनकी आपसी सौहार्द कायम होता है। रविन्द्र कुमार यादव के सौजन्य से शुरू किए गए यज्ञ में विभिन्न मंडलियों द्वारा रामधुनी अष्टयाम किया जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व मुखिया ललन यादव, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष विनय कुमार यादव, सलखुआ मुखिया रणवीर यादव, जदयू नेता विपीन गुप्ता, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, सरोज यादव, राजेश कुमार, घनश्याम यादव, राजकिशोर यादव, मो. लाल, संत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।