संत कबीर दास के बताए हुए मार्ग पर चलने से मनुष्य का होगा भला : दिनेशचंद्र यादव
  • कबीर दास के दोहे आज भी है अनुकरणीय : चौधरी महबूब अली केसर

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) प्रखंड के सरोजा पंचायत के कोपरिया टोला स्थित संत सदगुरु कबीर आश्रम में बुधवार को नौ दिवसीय संत कबीर ज्ञान सह लीला दर्शन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव, सिंघेश्वर विधानसभा के विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, महंत मोती दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। वहीं देर से इस कार्यक्रम में पहुंचे खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर भी शामिल हुए।

उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत मोती दास और संचालन अरूण कुमार पान ने किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि कबीर दास ने सभी धर्म समुदाय को एक साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कबीर दास के दोहे से हमें ज्ञान व सीख लेनी चाहिए। उनके बताए मार्गो पर चलकर जीवन को सफल बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कबीर दास कोई साधारण आदमी नहीं थे वह एक ज्ञानी लोग थे उनकी वाणी तो बिल्कुल अजीब सा था। उन्होंने किसी धर्म या किसी जात के बारे में हिचक बातें की थी वह एक स्पष्ट वक्ता थे। इसीलिए इतनी कड़वी कड़वी बात कहने के बावजूद भी हिंदू धर्म और मुस्लिम धर्म पर भी कटाक्ष किया‌।

इनके मृत्यु के बाद लोगों ने महसूस किया इस शव पर किसका अधिकार हो। हिंदू कहते थे यह मेरा है मुसलमान कहते हैं यह मेरा है। लेकिन उस जमाने के जो लोग थे वहां उन्होंने कबीर दास जी के शरीर पर चादर बिछा दी । कुछ देर के बाद देखा गया को शरीर नहीं फूल बन गया था। जिसे सभी धर्म के लोगों ने अपने अपने तरीके से संस्कार किया।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर ने कहा कि कबीर दोहे को जीवन में हर किसी को उतारना चाहिए। समाज के कुरीतियों पर वो हमें खड़ी बोलते थे। वहीं सिहेश्वर विधायक चन्द्रहास चौपाल ने कहा कि कबीर दास जो उस जमाने में कह गए वो सत्य हो रहे हैं। हिन्दू हो या मुसलमान सभी धर्मों के कुरीतियों पर वो जमकर प्रहार कर अपने दोहे कहे।

पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव ने कहा कि कबीर दास ऐसे संत पुरुष हुए जो खरी खोटी सुनाते थे। लेकिन उसने द्वारा कहे वचन आज सार्थक हो रहें हैं। सरोजा कोपरिया का कबीर मठ के द्वारा इतने बड़े यज्ञ का आयोजन कर समाज के लिए बड़ा काम किया है। यहां बतातें चले गए नौ दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में सैकड़ों मुर्तिया बनाई गई है। जिसमें देवी देवता के साथ साथ अन्य कई प्रकार की मुर्ति बना समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियों को दर्शाया गया है।

इस कार्यक्रम में रेवती रमण सिंह सलखुआ मुखिया रणवीर यादव, राम विलास तांती, शैलेंद्र कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, मुखिया सुमन कुमार सिंह, अरूण कुमार दास, ब्रह्मदेव दास, लक्ष्मीकांत शर्मा,नरेश दास, धर्मवीर सिंह, ललन कुमार, गोविन्द दास तांती, पिंकू यादव, राजकिशोर सिंह, सुरेन्द्र यादव, डिंपल यादव, वीरेन्द्र यादव, अकलू दास आदि लोग मौजूद रहे ।