सांसद, पूर्व विधायक सहित अन्य ने जताया शोक, पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन 

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार निवासी प्रसिद्ध किराना व्यवसायी शत्रुघ्न प्रसाद केशरी उर्फ सत्तो केशरी का निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन – फानन सहरसा स्थित एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को कर दिया गया।

इधर उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों सहित आमजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन पर मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि शत्रुघ्न केशरी बहुत ही मिलनसार एवं नेक दिल इंसान थे। उनका अचानक से हमलोग के बीच से चले जाने से हमलोग काफी आहत है।

खगड़िया सांसद महबूब अली कैशर ने कहा कि सत्तो केशरी जी ने एक व्यवसायी के रूप में जहां अपनी छवि बेहतर बनाई थी। वही समाज सेवा के क्षेत्र में भी सदैव आगे रहते थे। उनके निधन से हम सभी मर्माहत है। पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव ने कहा कि शत्रुघ्न केशरी हर दिल अजीज एवं कुशल व्यवसायी थे। उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं। वहीं पूर्व विधायक जफर आलम ने शौक व्यक्त करते हुए कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के लिए बहुत खुद का दिन है। वो ज़िंदादिल इंसान थे।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर व्यवसायिक क्षेत्र का एक बुलंद सितारा आज हम सभी को छोड़ कर चला गया। इनका जाना सिमरी बख्तियारपुर के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

निधन पर समाजसेवी पशुपति मंडल, चन्द्रमणि, विपिन गुप्ता, अभय भगत, ललन कुमार, संजीव भगत, मोजाहिर आलम, विकास कुमार विक्की, आशुतोष गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, सुमित गुप्ता, विजय कुमार वीएस, विनोद कुमार भगत, शंकर भगत, निर्दोष यादव सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।