गरीब जरुरतमंदों के बीच कंबल का किया गया वितरण

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) प्रखंड के सरडीहा पंचायत के दक्षिण टोला स्थित भगवती स्थान के समीप मदनजीत सिंह चौहान ने अपने छोटे भाई सज्जन सिंह चौहान की याद में 150 फीट पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण कराया। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार, सरपंच विवेकानंद सिंह, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

उसके बाद एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता और संचालन डा राजीव कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम में सरडीहा पंचायत के सरपंच विवेकानंद सिंह ने अतिथि के रूप में आए पूर्व विधायक और मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह महम्मदपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार यादव सहित अन्य अतिथियों को माला, पाग, शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

उसके उपरांत पूर्व विधायक ने दर्जनों गरीब, निसहाय, दिव्यांग, वृद्ध और विधवाओं के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने सर्वप्रथम मदनजीत सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के समय में इन्होंने एक मिसाल कायम किया है और अपने भाई सज्जन कुमार के निधन के उपरांत उनकी याद में डेढ़ सौ फीट पीसीसी ढ़लाई सज्जन पथ निर्माण कर सरडीहा वासियों को समर्पित किया है।

मृतक सज्जन सिंह चौहान काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाते थे और उन्होंने ईमानदार पूर्वक उसका संचालन किया और उनकी क्षति अपूरणीय है। आज मृतक की पत्नी बबीता कुमारी को अनुकंपा पर जन वितरण प्रणाली दुकान आवंटित किया गया‌। जिसका आज से विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अरविंद सिंह, वीरभद्र सिंह, मनीष कुमार सिंह, भंजन कुमार सिंह भूषण कुमार सिंह, अनीष कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।