बिहार में मृणाल कामेश ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर बनें प्रदेश महासचिव
  • नीरज निराला बनें युवा कांग्रेस के साथ सहरसा जिलाध्यक्ष

ब्रजेश भारती/डेक्स – बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के गत सितंबर माह में हुए संगठनात्मक चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार के चुनाव में कई युवा चेहरे सामने आया है। प्रदेश में सबसे अधिक मत 5091 प्राप्त कर चर्चित युवा चेहरा मृणाल कामेश प्रदेश महासचिव चुने गए हैं।

नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव मृणाल कामेश (फाइल फोटो)

यहां बतातें चले कि मृणाल कामेश अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से किया। वो लालू-राबड़ी शासन काल के दिग्गज राजद नेता स्व. अशोक कामेश के पुत्र हैं। इन दिनों जिला से लेकर प्रदेश स्तर के युवा कांग्रेस में सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।

बतौर युवा नेता मृणाल कामेश ने बताया कि सितंबर माह में संगठन का चुनाव हुआ था जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बनमा ईटहरी के महारस पैक्स अध्यक्ष पद पर काबिज युवा चेहरा नीरज निराला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए हैं। उन्होंने 1939 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए हैं।

वहीं अमित कन्हैया 724 मत एवं मनसू यादव 299 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। मृणाल कामेश ने अन्य निर्वाचन की जानकारी देते हुए बताया कि सहरसा विधानसभा अध्यक्ष पद पर 1201 मत प्राप्त कर बाबुल सिंह ने जीत हासिल किया। सत्यम मिश्रा 582 मत प्राप्त कर विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए‌।

वही सोनवर्षा राज विधानसभा अध्यक्ष पद पर कृत्यानंद सादा अध्यक्ष, विक्की सिंह उपाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। जबकि सिमरी बख्तियारपुर से मो आरज़ू अध्यक्ष पद और अब्दुल बासित उपाध्यक्ष बने। महिषी विधानसभा से सन्नी ठाकुर ने निर्विरोध जीत हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त युवा चेहरे के निर्वाचन पर AICC सदस्य तारानंद सादा, केसर सिंह, जिलाध्यक्ष विधानंद मिश्रा, बद्री यादव, हीरा प्रभाकर, मो नईमुद्दीन, रामसागर पांडे, मुकेश झा, सुदीप सुमन, विराज कश्यप, आलोक राज, विमलकांत झा, मजनू हैदर, रामशरण यादव, नरेश अकेला, दिलीप शर्मा, लालू यादव, गौतम सागर, सोनू, प्रो संजीव कुमार, बबलू यादव, वहीं महागठबंधन के साथी दल राजद जेडीयू के नेतागण ने बधाई दी है।