मृतिका के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार
  • मृतिका के ससुराल वाले हुए फरार, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना अंतर्गत भेलवा गांव में एक विवाहिता व उसके आठ माह के दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध विवाहिता के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही घटना बाद विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गया है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक विवाहिता व बच्चे का शव नहीं मिला है।

विवाहिता अपने मासूम बच्ची के साथ (फाइल फोटो)

घटना के संबंध में विवाहिता के पिता बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव निवासी भोगी यादव के पुत्र रामदेव यादव ने बताया कि उसने अपनी पुत्री 23 वर्षीय रानी देवी देवी की शादी दो वर्ष पहले 2020 में भेलवा गांव निवासी नकछेदी यादव के पुत्र 28 वर्षीय सुबोध यादव के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ धुमधाम से किया था।

ये भी पढ़ें : दहेज में जमीन नहीं देने पर विवाहिता की हत्या कर शव कर दिया गायब

इस बीच दोनों पति-पत्नी को एक पुत्री हुआ। पुत्री होने के बाद पति सुबोध यादव व उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। कई बार मारपीट भी की गई। कई बार मारपीट की जानकारी होने पर पुत्री के ससुराल भेलवा जाकर समझा बुझाकर कर दहेज के लिए मारपीट नहीं करने की विनती की।

विवाहिता की शादी की तस्वीर, फाइल फोटो

मृतिका के पिता रामदेव यादव ने बताया कि 5 अक्टूबर को पति सहित प्रमोद यादव, प्रभु यादव, दिलकुश यादव, सुनीता देवी, रिंकू देवी एवं पुत्री की सास ने मेरी पुत्री रानी देवी व उसके मासूम बच्चे नेहा कुमारी(8 माह) की हत्या कर शव को रातों रात गायब कर दिया। जब उन्हें जानकारी मिली तो अगले दिन जब भेलवा गांव गए तो ससुराल के सभी लोग फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें : आर्केस्ट्रा देखाने दोस्तों ने दोस्त को ले जा कर गोली मार कर दी हत्या

इस संबंध में सलखुआ थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार से पुछे जाने पर बताया कि घटना की जानकारी मिली है। विवाहिता के मायके वाले आए थे। ससुराल वाले सभी लोग फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पता लगाया जा रहा है। जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

चलते चलते ये भी पढ़ें : Patna News: पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, अब बदल गया है टिकट काउंटर