छात्रा की मां आसपास की महिलाओं के साथ गई शिकायत करने तो की गई मारपीट

सहरसा/भार्गव भारद्वाज : सहरसा सदर थाना क्षेत्र के नरियार गांव के वार्ड नं नौ की रहने वाली एक कोचिंग जा रही छात्रा के साथ वार्ड नं चार के रहने वाले एक मनचले युवक छोटू कुमार छेड़खानी करता था, इस बात कि शिकायत करने छात्रा की मां आसपास के महिलाओं के साथ पीड़ित के घर गई थी उन लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

सांकेतिक चित्र

पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उसकी पुत्री गांव के ही सागर श्रीवास्तव के यहां कोचिंग में पढ़ने आया-जाया करती थी। इस दौरान नरियार गांव , वार्ड नंबर 4 निवासी छोटू कुमार उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी किया करते थे। बीते दिनों उनकी पुत्री जब कोचिंग से वापस आ रही थी। तभी उक्त युवक उनका दुपट्टा छीन लिया और जबरन अपहरण कर शादी कर लेने की धमकी भी दिया।

ये भी पढ़ें : मनचले युवक ने कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ किया छेड़खानी, पुलिस से शिकायत

उनकी पुत्री ने उक्त घटना की जानकारी दिया। उसके बाद वे आसपास की महिलाओं के साथ आरोपी युवक के घर पर पहुंची। जहां उनके पिता फूल कुमार यादव, उनकी मां और उक्त युवक ने सभी महिलाओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही उनकी पुत्री के अपहरण कर लेने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें : लड़की छेड़खानी का विरोध करना पूर्व वार्ड सदस्य को पड़ा महंगा, मनबढूओं ने मारपीट कर किया जख्मी

वही पुरे मामले पर सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

चलते चलते ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ पुलिस आने से कुछ मिनट पहले ही नोएडा में जी एंकर के खिलाफ दर्ज की गई FIR, घर पर लगा है ताला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज