किसानों को नई तकनीक से खेती के गुर सिखाए गए, धान की सीधी बुआयी के लिए किसानों को किया गया उत्प्रेरित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : प्रखंड के ई-किसान भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, परियोजना निदेशक शिवेश कुमार, सहायक निदेशक राहुल कुमार, किशन कुमार, ऋषि रंजन, कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार, प्रखंड तकनीक प्रबंधक मनोज कुमार यादव सहित अन्य संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

खरीफ महोत्सव में विभिन्न पंचायतों से सेकड़ो किसानों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमेश सिंह कि खेती के आधुनिक तकनीक अपना कर किसान अधिक मुनाफा उठा सकते हैं। जैसे की 6.50 एकड़ जमीन पर खेती के लिए सरकार 3 लाख की राशि से बोरिंग समरसेबल पंप बोरिंग हाउस पाइप इत्यादि की खरीद के लिए दिया जा रहा है। इसमें पांच लाभुक मिलकर 16 हजार रुपया दर से 5 किसान मिलकर 80 हजार अग्रिम राशि जमा देकर लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : सिमरी बख्तियारपुर में रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रखंड तकनीक प्रबंधक मनोज कुमार यादव ने किसानों को कहा कि शंकर मक्का बीज वितरण श्रीविधि के सहारे खेती पर जोर देने को कहा। उन्होंने धान के अतिरिक्त किस्म ऊंची जमीन पर अरहर, मूंग तथा अन्य खरीफ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा श्रीविधि के जरिए जीरोटिलेज से धान की सीधी बुआयी के लिए किसानों को उत्प्रेरित किया गया।

इस मौके पर कृषि समन्वयक अशोक गांघी, अशोक ब्रह्मचारी, धीरेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार रवि, मुखिया संजीव जायसवाल, राजकिशोर सिंह, राजकुमार सिंह, संजीव भगत सभी किसान सलाहकार सहित विभिन्न पंचायतों से आए दर्जनों किसान मौजूद थे।

चलते चलते ये भी पढ़ें : शादी में देवर भाभी ने ऐसा किया झूमकर डांस की भूल गए दुनियादारी, दूल्हा-दुल्हन छोड़ बारातियों ने डांस की बनाई ताबड़तोड़