तबियत खराब होने के बाद निजी क्लीनिक में भर्ती बाद इलाज के दौरान हुई मौत

सलखुआ (सहरसा) प्रखंड के सलखुआ मध्य विद्यालय (बालक) की प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी का निधन हो गया है। वो करीब 54 वर्ष की थी। उसकी मौत निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई है। तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो करीब 21 वर्षों से उपरोक्त विद्यालय में कार्यरत थीं।

उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में शौक की लहर छा गई। प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी सलखुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र यादव उर्फ वीरेन्द्र की पत्नी थी। सलखुआ मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि आकस्मिक मृत्यु के कारण संपूर्ण शिक्षा जगत सहित विद्यालय में कार्यरत शिक्षक व आसपास में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें : पूर्व जिप अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के पिता व वर्तमान अध्यक्ष के ससुर देवनारायण यादव का निधन

उन्होंने कहा कि उनका अचानक जाना शिक्षक समाज के लिए एक दुखदाई घटना है। उनके निधन पर शिक्षक मनोज कुमार, राजीव रंजन, मोहम्मद शाहिद, विष्णुदेव, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, नूतन कुमारी, शिक्षिका आराधना, सुनीता कुमारी, अर्चना कुमारी, अजय कुमार, आरोही, शिक्षक केशरी कुमार, इन्दु गुप्ता, विजेता कुमारी, राजेश कुमार, आशीष सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : प्रसिद्ध उद्योगपति शालिग्राम जायसवाल का निधन, सांसद व विधायक ने जताया शोक