बिना इंजीनियर के उपस्थिति में होता है सात निश्चय योजना का नाला निर्माण


सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti.


सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में अगर मुख्यमंत्री की मत्वकांक्षा योजना सात निश्चय में लूट देखनी हो तो आ सकते हैं। लोकल बालू एव तीन नंबर ईंट से यहां नाला बनता है। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश सात निश्चय योजना का काम इंजीनियर के उपस्थिति में नही हो रहा है। जिन कारण योजना में जमकर लूट मची है। 

प्रखंड के कांठो पंचायत के मटिहानी वार्ड नंबर एक मे नाली का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड में महादलित टोला में नाला का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन स्थल पर इंजीनियर नदारद है। स्थल पर तीन नंबर ईंट एव लोकल बालू से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 

इस संबंध में जब इंजीनियर गौरव कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। वही कई वार्ड सदस्यों ने भी शिकायत किया कि इंजीनियर का अधिकांश समय मोबाइल बन्द ही रहता है। मोबाइल खुलता भी है तो रिसीव नही होता है। 

क्या कहते है बीडीओ-


बीडीओ मनोज कुमार से पूछे जाने पर कहा कि नाला निर्माण की जानकारी तो मुझे नही है। शाम तक खुद जांच करने स्थल पर जाएंगे। अगर तीन नंबर ईंट एव लोकल बालू से नाला निर्माण किया जा रहा है तो जांच कर करवाई किया जायेगा।


ये भी पढ़ें :- 
रविवार सुबह नौ बजे के बाद होगा शहीद आशीष का अंतिम संस्कार….! https://www.brajeshkibaat.com/2018/10/blog-post_24.html