सरडीहा के ग्रामीणों ने शिव मंदिर प्रांगण में कैंडल जला दी श्रद्धांजलि


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।


खगड़िया जिले के पसराहा थानाध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर के सरोजा निवासी शहीद आशीष को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला अनवरत जारी है। 

मंगलवार देर शाम प्रखंड के सरडीहा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने शिव मंदिर प्रांगण में उपस्थित होकर कैंडल जला शहीद को श्रद्धांजलि देने का काम किया। 
ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता बलभद्र प्रसाद सिंह की अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का संचालन युवा समाजसेवी कुमार आनंद ने किया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद की याद में दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने इस दुःख की बेला में पुरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद आशीष का शरीर पंचतत्व में अवश्य समाहित हो गया है पर उनके वीरता पूर्ण कार्य से आज वह अमर हो गए हैं गांव के युवाओं ने कहा कि शहीद  आशीष कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चे पुत्र शोर्यमान  पुत्री आर्या  के लिए सरडीहा का हर एक युवा उनके दुख पर खड़ा है | अगर उनके परिवार के लिए रक्त की आवश्यकता होगी तो हर एक युवा रक्त  देने के लिए तत्पर है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण बाल कृष्ण सिंह ,श्री त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, रूपेश कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, श्याम देव प्रसाद सिंह ,निरंजन कुमार सिंह ,भाजपा मंडल महामंत्री कुमार आनंद ,राजवीर सिंह ,गुलशन कुमार सिंह ,आदित्य सिंह चौहान ,भूतपूर्व मुखिया जीवन कुमार सिंह ,पूर्व पंचायत समिति मुरारी कुमार सिंह, बसपा  नेता विनोद पासवान जी, सरडीहा  पंचायत प्रमुख मणि शंकर सिंह ,नंदकिशोर प्रसाद सिंह, राजीव कुमार गुप्ता ,अतुल कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अंजेश कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक नवल किशोर सिंह, अशोक कुमार सिंह, पुनीत कुमार सिंह, सरडीहा पंचायत के सरपंच विवेकानंद सिंह ,समाजसेवी शिक्षक अवधेश कुमार सिंह ,ज्ञान कुमार सिंह, प्रकाश नारायण सिंह ,आलोक कुमार सिंह ,रोहित कुमार सिंह, आयुष सिंह ,अनुज कुमार सिंह, कुणाल कुमार सिंह , रामलखन सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह , निरंजन प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।