हेलमेट, ड्राईविंग लाइसेंस, वाहन कागजात की जा रही है जांच,आन द स्पॉट जुर्माना


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।


बख्तियारपुर थाना की पुलिस इन दिनों लगातार वाहन चेकिंग अभियान में जुटा हुआ है। उसी के तहत शनिवार की देर शाम थाना गेट और डाकबंगला चौक स्थित बख्तियारपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग किया। वहीं वाहन चेकिंग से क्षेत्रो में हड़कंप मचा हुआ है। 

खासकर पुलिस के द्वारा वैसे दो पहिए वाहनो की चेकिंग किया जा रहा है। जो चालको के द्वारा हैलमेट, वाहन के कागजात, सहित लाइसेंस लेकर नहीं चलते हैं। वैसे वाहनो को रोककर कागजात वगैरह की मांग किया जाता है। नहीं दिखाने पर उससे जुर्माना वसूली किया जाता है।


बख्तियारपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को करीब पांच दर्जन से अधिक वाहनों का चेकिंग किया। जिस चेकिंग अभियान में हजारों रूपए की राजस्व की वसूली किया।

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान करीब दर्जनो वाहन से चलान काट करीब 9 हजार रुपए का आन द स्पाट जुर्माना वसूली किया गया।