बलवाहाट के मटेश्वर धाम में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से चयन हुआ


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.


अनुमंडल के बलवाहाट स्थित मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को लोजद की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र यादव ने तो संचालन प्रवीण आनंद ने किया। बैठक में सर्वप्रथम लोजद कार्यकर्ताओ ने दो मिनट का मौन रखकर सरोजा के लाल शहीद आशीष कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। वहीं सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहन पुर गांव निवासी होटल कारोबारी संजीव जायसवाल को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर चयन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से संजीव जायसवाल को लोजद का प्रखंड अध्यक्ष ( पश्चिमी भाग) बनाये जाने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रितेश रंजन ने कहा कि गरीबों के नेता शरद यादव जी के नेतृत्व में हम सभी लोकतांत्रिक जनता दल के सिपाही है। उन्होंने कहा कि संजीव जायसवाल को पश्चिमी भाग का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।


रितेश रंजन ने कहा कि देश आज एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां भूख, रोजगार, गरीबी जैसे मुद्दे के बजाय जाति और धर्म की राजनीति की जा रही है। लोजद धर्म भूख और जाति के बजाय रोजगार की बात करता है।जल्द ही जिले के सबसे पिछड़े प्रखंड की समस्याओं से जिले के बाबुओं को अवगत कराया जायेगा।

बैठक को जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संजीव जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा।कुशासन की सरकार में उद्योग विहीन क्षेत्र होने के कारण यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का पलायन जारी है। इस सरकार में युवाओं के रोजगार पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है। लोजद यहां की समस्या के लिए जल्द ही बड़ी लड़ाई लड़ेंगी। 


बैठक को संबोधित करते हुए युवा लोजद जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि इस पिछड़े इलाके में संघर्ष के लिए युवाओ को आगे आने की आवश्यकता है। बहुत जल्द सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ और महिषी को मिलाकर अनुमंडल मुख्यालय में युवा सांसद कार्यक्रम  आयोजित करेगी।


इस शिवेंद्र कुमार सिंह उर्फ एस कुमार सलखुआ, युवा अध्यक्ष चंदन यादव, नगर अध्यक्ष पंकज भगत, अजय यादव, गणेश मिस्त्री, ललन यादव, बेचन यादव, सदानंद यादव, विजय राम, मुकेश यादव, इंद्रदेव यादव, मोहम्मद शमशेर आलम, सौरभ झा, दीपक झा, आलोक छोटू जी, रुस्तम अली, सुरेश, रमन झा, इकबाल आलम, मनोज भगत, निर्मल ठाकुर, आदि मौजूद रहे।

यहां बताते चलें कि मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग में होटल कारोबार करने वाले प्रखंड के मोहन पुर पंचायत निवासी संजीव जायसवाल समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा बढ़चढ़ हिस्सा लेते हैं गत पंचायत चुनाव में वे मुखिया पद से चुनाव लड़ें लेकिन कुछ मतों से पराजित हो गए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि हमें कोई पद मिले ना मिले इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है समाजसेवा का काम निरंतर जारी रहेगा। 


इस लिंक पर क्लिक कर होटल के संबंध में ले सकते हैं जानकारी :-


http://www.hotelknightinnshillong.com/


संजीव जायसवाल फेसबुक लिंक –


https://www.facebook.com/Hotel-Knight-Inn-Shillong-126712824072549/