प्रखंड प्रमुख, बीडीओ,बीईओ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया शुभारंभ


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-


सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में रविवार को रबी अभियान-2018 के तहत प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सविता देवी, बीडीओ मनोज कुमार, बीएओ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सो से आये तीन दर्जनो से भी अधिक किसानो ने भाग लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल कृषि विश्वविद्यालय के प्राचार्य डा उमेश प्रसाद ने संबोधित करते श्री विधि से गेहूं की खेती करने पर जोड़ देते हुए उससे होने वाले लाभकारी की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। वहीं उन्होंने बीज के उपचार की विधि, खेत की तैयारी, बीज का चुनाव एवं बीज का उपचार, श्री विधि से गेहूं की बुआई सहित सिंचाई प्रणाली की विधि विस्तार पूर्वक किसानो को बताया गया। इसके अलावे भी खेती से संबंधित अन्य जानकारिया किसानो को दिया गया। 

वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि आज खेती नई तकनीकी की वजह से फायदे का रोजगार बन गया है। नई तकनीकी से खेती करने पर लागत कम फायदा अधिक होता है। वही सरकारी स्तर पर सरकार द्वारा सब्सिडी अलग से मिलती है। फसल नुकसान होने पर फसल बीमा का लाभ किसान आसानी से ले सकते हैं। 


मौके पर आत्मा के निदेशक राजेश कुमार, डा. अरूण कुमार, पंकज मिश्र, अरविंद सिंह कुशवाहा, कोर्डिनेटर संजीव कुमार यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।