पहले विपक्ष का रार के बाद सत्ता पक्ष के भाजपा नेताओं ने अनदेखी का लगाया आरोप


पूर्वी मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में बैठक आयोजित कर रखी अपनी बात


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।


सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल स्थापना दिवस समारोह को लेकर विवाद थमता नजर नही आ रहा है।इस बार विपक्ष के बजाय सत्ता पक्ष ने ही अनुमंडल पदाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समारोह में हुए खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की है।साथ ही देश की सबसे बड़ी पार्टी के मंडल अध्यक्षो को समारोह में ना बुलाये जाने पर भी बैठक में रोष व्यक्त किया गया है।

मटेश्वर में बीजेपी की बैठक –


बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बाबा मटेश्वर स्थान में हुई। बैठक का संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को नही बुलाने के मुद्दे पर बातचीत हुई।बैठक को संबोधित करते हुए सलखुआ मंडल अध्यक्ष मुक्तिबोध ने कहा कि स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम पर हुए खर्च का ब्यौरा अनुमंडल पदाधिकारी सार्वजनीक करें।इस मौके पर भाजपा नेता मंगल शर्मा, राजकिशोर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।


विपक्ष से भी हो चुका है रार –


बीते 24 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह विवादों के भेंट चढ़ गया।बुधवार को सत्ता पक्ष में शामिल बीजेपी के मंडल अध्यक्ष की ओर से अनुमंडल प्रशासन के खिलाफ की गई बैठक से कुछ दिन पूर्व विपक्ष की कई पार्टियों ने एसडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।विपक्ष के द्वारा एसडीओ पर विपक्ष को नजरअंदाज करने से लेकर समारोह के नाम पर उगाही के आरोप लगे।हालांकि स्थापना दिवस के दो दिन पूर्व आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव की पहल पर मामला शांत हुआ।परंतु एक बार फिर समारोह के नाम पर आरोप – प्रत्यारोप का दौड़ शुरू हो गया।