आपदा प्रबंधन मंत्री,जाप संरक्षक सहित दिग्गजों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम किया अगाज


सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-


प्रखंड के खम्हौती पंचायत स्थित नवनिर्मित अनुमंडल परिसर में सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल स्थापना के 26 वर्ष पुरे होने पर स्थापना दिवस समारोह आयोजित की गई। 22 सितंबर 1992 को तीन प्रखंड सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा-ईटहरी को मिला कर सिमरी बख्तियारपुर को अनुमंडल का दर्जा दिया गया था। 

सुबे के आपदा प्रबंधन व लधु सिंचाई मंत्री सह स्थानिय विधायक दिनेश चन्द्र यादव,जाप संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सत्तारूढ़ जदयू सचेतक सोनवर्षा राज विधायक रत्नेश सादा, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, राजद जिलाध्यक्ष जफर आलम, सीपीआई नेता ओमप्रकाश नारायण, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्र देव मुखिया, पूर्व जिप अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित अन्य नेतागण के अलावे डीडीसी राजेश कुमार, एसडीओ अरविंद कुमार, डीएसपी मृदुला कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

अनुमंडल स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुये जाप संरक्षक एव मधेपुरा सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि माननीय मंत्री दिनेशचंद्र यादव की अनुमंडल बनाने में महती भूमिका निभाया।


इस अनुमंडल का नीव माननीय लालू प्रसाद यादव ने रखा। इस कोसी क्षेत्र ने कई लोगो को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया, लेकिन विकास के नाम क्षेत्र ठगा महसूस करता रहा।


सहरसा, सुपौल एव मधेपुरा निरक्षता के अंतिम पायदान पर है। सिमरी में एक भी सरकारी इंटर कॉलेज नही होना आश्चर्य है। कोसी राजनीति का बहुत बड़ा गढ़ रहा है। कोसी, सीमांचल एव मिथलांचल से सरकार बनती है। अनुमंडल अस्पताल बना लेकिन स्थिति बदतर है। देश के अस्पताल की हालत बहुत बुरी है। मात्र 170 सहरसा, 120 मधेपुरा में  एएनएम है। ऐसी हालत है अस्पताल में। गांव में डॉक्टर तो दिखाई ही नही देता है। सेवा एव राजनीति एक साथ नही कर सकते है। हम चुनाव लड़ते है लेकिन हम विकास की बात नही करते है। पानी की पीने की कमी है , लेकिन इस पर कोई बात नही होती है। चुनाव विकास पर नही बल्कि लिंगयत, गाय, अल्पनेश, जिन्ना, डीएनए, अगड़ा, पिछड़ा, जय भीम पर होता है। अनुमंडल बना, लेकिन अनुमंडल के पदाधिकारी शोषण करते है।

बिहार सरकार के लघु सिंचाई एव आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि अनुमंडल सभी लोगो का है। सभी लोगो को एक साथ आकर मानना चाहिये। यहां अनुमंडल कार्यालय बना, एसडीओ, डीएसपी, राष्टीय राजमार्ग जुड़ा। एक भी गांव उस अनुमंडल में नही बचा है जिसमे पक्की सड़क ना बना हो। नगर पंचायत बना। मानसी से हरदी- चौघरा तक सड़क बनेगी। इसमें चार बड़े पुलिया बनेगा। महेशखुट से सिमरी बख्तियारपुर- पूर्णिया तक एनएचएआई से बनेगा, जिस पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होगा। गेमन इंडिया इस सड़क का निर्माण करेगा। 

वही अपने संबोधन में सोनबरसाराज के विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि दिनेश चंद्र यादव ने अपनी सुख-सुबिधा को छोड़कर सिमरी बख्तियारपुर को अनुमंडल बनवाने का काम किया।

पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि कोसी के इलाके के एक एक बच्चा जनता है कि कोसी क्षेत्र का विकास अगर कोई किया है तो वो है दिनेश चंद्र यादव। दिनेशचंद्र यादव ने विकास का जो इतिहास बनाया है वो कभी मिटने वाला नही है। सिमरी बख्तियारपुर का मान-सम्मान को देश के मानचित्र पर लाया है। दिनेश चंद्र यादव अगर नही रहते तो आज सिमरी नही बल्कि सोनबरसा राज अनुमंडल बनता।

डीडीसी राकेश कुमार ने अनुमंडल वासियो को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग लोक शिकायत निवारण कार्यालय का भरपूर उपयोग करे। ये एक ऐसा कार्यालय है जहाँ इसका चर्चा पूरे विश्व मे होता है। बहुत जल्दी ही लोक शिकायत के मामले में बिहार को अंतरराष्ट्रीय पुरष्कार मिल रहा है। 


लोजपा के प्रदेश महासचिव युशूफ सलाउद्दीन ने अनुमंडल स्थापना दिवस के मोके पर सभी लोगो को शुभकामना दिया। 


नगर पंचायत अध्यक्षा रौशन आरा ने इस अवसर पर सभी लोगो को धन्यबाद दिया एव नगर पंचायत की विकास को आगे बढ़ने में सहयोग की अपील किया।


सभा को पूर्व जिप उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष ललन यादव, जफर आलम, जिला पार्षद ओमप्रकाश नारायण, जेडीयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, महिषी के जेडीयू नेता राजकुमार साह, नगर भाजपा अध्यक्ष संजीव भगत, बिपिन गुप्ता, आदि ने भी संबोधित किया। 

एसडीओ अरविंद कुमार ने आये जनप्रतिनिधि का स्वागत करते हुए अनुमंडल का इतिहास के बारे में जानकारी दिया। मंच संचालन मुक्तेश्वर मुकेश ने किया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एव प्रशासनिक अधिकारी को बुके एव चादर से सम्मानित किया।

इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया उसके बाद रिलायबल इंडिया ग्रुप के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। 


इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, सीओ धर्मदेव चौधरी, सलखुआ प्रेम कुमार, बनमा चंद्रगुप्त कुमार बैठा, पुलिस इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, जाप जिलाध्यक्ष अब्दुस सलाम, पुनपुन यादव, कांग्रेस के लक्ष्मीकांत शर्मा, सुशील जायसवाल, जय शंकर सिंह, अरविंद सिंह कुशवाहा, उदय सिंह, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, खुशीलाल भगत, सुदर्शन कुमार गौतम, रंजीत यादव, इसियाक खान, मो लुतुफुल्लाह, रेवती रमन सिंह, मुरारी सिंह, बीरेंद्र यादव, घोरडोर मुखिया राजकुमार रंजन, किशोरी केशरी, समिति सदस्य यशवंत सिंह, अबू ओसामा, रोजवैली स्कूल के राजीव कुमार, आदि मौजूद रहे