22 सौ दीपों को जला बाबा मटेश्वर का किया गया विशेष श्रृंगार पुजा


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में 22 वां मटेश्वर महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रविवार दिन में आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव के द्वारा विधिवत किये जाने के बाद रात में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देर शाम में मंदिर परिसर को 22 सौ दीपों से सजाया गया।जगमग करती दीपों से पुरा मंदिर परिसर अद्भुत क्षटा विखेरते हुये नजर आए। वहीं बाबा मटेश्वर के शिवलिंग की विशेष श्रृंगार कर पुजा अर्चना की गई। 

देर रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।देश के मशहूर झांकी ग्रुप कोलकाता के सचिन लाल गुप्ता, धनबाद के माही सिंह ,बनारस के मनीष ,दिल्ली की नेहा,के आलाबे प्रसिद्ध उद्घोषक खगरिया के गोपाल पाठक की अगुवाई में चले कार्यक्रम में रात भर श्रद्धालु झुमते रहे।

नाल पर अभिषेक सिंह,राम ढ़ोल पर मनोज कुमार,ऑर्गेन पर संगत करते राहुल जी ने किया। झारखंड की मशहूर भजन गायिका ब्यूटी पांडेय, ब्रजेश सिंह,विक्रम बिहारी,सोनू सिंह के गाने पर जमकर तालियां बजी।

इन कलाकारों के द्वारा गाया गया गीत हाथी ना घोड़ा ना कोनो सवारी…..! पापा माना तू हमर  बात किया धेला छा माथा पे हाथ….! के अलावे एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। वहीं झांकी में राधा कृष्ण के अलावे शिव तांडव, भीष्म आरती एवं अन्य मनमोहक प्रस्तूति ने दर्शकों को सारी रात झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर जय बाबा मटेश्वर धाम डाक एवं कांवरिया संघ काठो बलवाहाट के अध्यक्ष मुन्ना भगत,संचालन कर्ता शिवेंद्र पोद्दार,विनोद साह,ललन गुप्ता ,सिकंदर साह, सत्यनारायण सिंह, हरेराम सिंह, प्रियनंदन गुप्ता, राजो राय, संतोष, धीरज,गोविंद, आला बाबा,बिजली सिंह,मदन बाबा,राजेश साह, ओमप्रकाश गुप्ता, बम बम गुप्ता,जवाहर गुप्ता,सुनील फाइटर,राजू गुप्ता,नथुनी बाबा, टुनटुन सिंह  संजय चौरसिया  मुकेश यादव  मिथलेश यादव  अरुण यादव दुलार,चंदन,हरेराम सिंह,गुरु भाई,विनोद सिंह,संजय गुप्ता,सुभाष बाबा, चतुरी यादव,नीरज रजक, संतोष मंटू,राज रतन,अनिल यादव, फूलो यादव, मुकेश,बुलीन,खट्टर विकास गुप्ता,जगधर यादव,रामोतार यादव,अरविंद यादव मौजूद थे।