करीब सवा लाख कांवरियों ने बाबा मटेश्वरधाम में किया जलाभिषेक


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच रात दो बजे के बाद ही खोल दी गई मंदिर


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.


सावन महीने के दूसरे सोमवारी को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक करने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

मंदिर प्रबंधन एवं स्थानिय प्रशासन रात एक बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध खड़े करने में लगे रहे। अत्यधिक भीड़ की वजह से रात दो बजे के बाद ही मंदिर का पट जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया। सबसे पहले डाक बम के जत्थे को जलाभिषेक के लिए गर्भ गृह में सीधे प्रवेश दिया जाता रहा। 


मंदिर प्रबंधन के सचिव जितेंद्र सिंह बधेल के अनुसार करीब सवा लाख कांवरियों ने दुसरे सोमवारी को जलाभिषेक किया।

वही कोशी रेंज के डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी एवं उनकी पत्नी जलाभिषेक के लिए बाबा मटेश्वर धाम मंदिर पहुंचे। इस दम्पत्ति ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अमन चैन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिवलिंग के आज दर्शन से धन्य हो गया।

अहले सुबह से ही कांवरियों की मंदिर में कतार लगी रही। मुंगेर के छर्रापट्टी से गंगाजल भर कर सुबह से ही कांवरिया कांठो स्थित मटेश्वर धाम पहुँच रहे थे। बोल बम के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया है। जर्जर सड़क की परवाह किये बगैर कांवरियों में शामिल बच्चे, बूढ़े, महिलाओं का उत्साह कम नहीं था। सभी बाबा नगरिया है दूर जाना है जरूर…उद्घोष कर मटेश्वर धाम की यात्रा कर रहे थे। प्रसाशन की तरफ से भी अच्छी व्यवस्था की गयी है।