राम जानकी एवं शिव मंदिर के पुजारी को भगवा पाग,माला पहनाई गई


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर प्रखंड के सिमरी बख्तियारपुर सरडीहा गांव में पूर्वी मंडल कार्यक्रताओं के द्वारा राम-जानकी एवं शिव मंदिर के पुजारी को सम्मानित किया गया।

इस दोनों मंदिर के पुजारी महराज जी एवं महादेव बाबा को भाजपा जिला महामंत्री दिवाकर सिंह एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार शरण सिंह ने भगवा पाग एवं फुल माला पहनाकर सम्मानित करने का काम किया।


वही इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एवं संचालन मंडल महामंत्री कुमार आनंद ने किया। 

इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी पुजारी संत से आग्रह है की आप अपने माध्यम से भी पार्टी के विचार को आम आदमी तक पहुचाने की कृपा करे, जिला महामंत्री दिवाकर सिंह ने कहा की हमारे देश में अनेक  प्रकार के राजनीति दल हैं पर भारतीय जनता पार्टी देश की एेैसी राजनितीक दल है जो देश और समाज के हर एक चीज पर ध्यान देती है हमारी पार्टी ने आह्वान किया कि देश के जो भी मठ मंदिर के पुजारी है पार्टी कार्यकर्ता उन पुजारी को ,  उनसे मिल कर उनको सम्मानित करने का कार्य करे इसी के तहत आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस मौके पर विधान सभा विस्तारक अर्जुन यादव जी, बालकृष्ण सिंह, नंदकिशोर प्रसाद सिंह, ठाकुर प्रताप सिंह, प्रिस कुमार सिंह, गोपाल भगत, मंडल महामंत्री ब्रह्मदेव सर्मा, जीवन कुमार सिंह, रमन कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, ओंकार प्रसाद सिंह, नवल किशोर सिंह, प्रमोद ना. सिंह और भी कार्य कर्ता मौजूद रहे।