शांति में खलल उत्पन्न करने वालो से शक्ति से निपटा जाएगा : एसडीओ

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बुधवार को बख़्तियारपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने सिरकत किया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि शांति भंग करनेवालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मने इसके लिए जन भागदारी जरूरी है।


उन्होंने कहा कि पर्व में कुछ आसमाजिक तत्वों के द्वारा शांति को भंग करने का जो प्रयास किया जाता है तो ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे तत्वों को पहचान कर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने की बात कही।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृदुला कुमारी ने कही कि पर्व शांतिपूर्ण तरिके से मने इसको लेकर प्रशासन की नजर बनी हुई है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया काफी सक्रिय हो गया है। ऐसी स्थित में सोशल मीडिया के द्वारा किसी भी तरह का आपत्तिजनक पोस्ट नहीं हो जिससे माहौल तनावपूर्ण हो। स्पष्ट कहा कि आपतिजनक पोस्ट होने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, सीओ धर्मेंद्र पंडित, नप अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजाहिर आलम, माखड़ मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, नप उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की, राजद प्रखंड अध्यक्ष सैयद हैलाल असरफ, सिमरी मुखिया प्रतिनिधि किशोरी प्रसाद केशरी, राजद नेता विपिन भगत, रायपुरा मुखिया राजकुमार चौधरी, खम्हौती मुखिया ललन यादव सहित अन्य मौजूद थे।